{"vars":{"id": "125128:4947"}}

UP IPS Transfer News: यूपी में कानून व्यवस्था पर बड़ा फेरबदल! 20 IPS अधिकारियों के तबादले; जौनपुर, गाजीपुर, बलिया और बस्ती के SP बदले

उत्तर प्रदेश शासन ने जारी की आईपीएस अधिकारियों की नई ट्रांसफर लिस्ट; जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और जालौन में नए कप्तान तैनात।

 

भदैनी मिरर लखनऊ डेस्क: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है।

इस नए फेरबदल में जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, जालौन, हापुड़ और मऊ समेत कई प्रमुख जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP/SSP) को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को मुख्यालय व कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रमुख जिलों के बदले गए पुलिस अधीक्षक (SP):

  1. यशवीर सिंह: पुलिस अधीक्षक बस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर बनाए गए हैं।

  2. ओमवीर सिंह: पुलिस अधीक्षक बलिया से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, बस्ती बनाए गए हैं।

  3. ईरज राजा: पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक, बलिया की कमान सौंपी गई है।

  4. विनय कुमार सिंह: पुलिस अधीक्षक जालौन से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर बनाए गए हैं।

  5. सुरेश चन्द्र रावत: मथुरा से पुलिस अधीक्षक, जालौन के पद पर भेजे गए हैं।

  6. सूरज कुमार राय: पुलिस अधीक्षक बागपत से पदोन्नत/स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

  7. श्रीमती रवीना त्यागी: पुलिस उपायुक्त (DCP) लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी बनाई गई हैं।

  8. सर्वेश कुमार मिश्रा: सेनानायक पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, मऊ नियुक्त किए गए हैं।

  9. मधुवन कुमार सिंह: एसपी सिटी आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ बनाए गए हैं।

  10. पूर्णेन्दु सिंह: स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक, बागपत बनाए गए हैं।

मुख्यालय, कमिश्नरेट व पीएसी में तैनात किए गए अधिकारी:

  • ए0 सतीश गणेश: अतिरिक्त प्रभार (अपराध) से मुक्त होकर केवल अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) यातायात एवं सड़क सुरक्षा का पद संभालेंगे।

  • भगवान एस0 श्रीवास्तव: एडीजी तकनीकी सेवाएं के साथ-साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

  • संजय कुमार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज भेजे गए हैं।

  • कुँवर अनुपम सिंह: जौनपुर से पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय, लखनऊ बनाए गए हैं।

  • कुँवर ज्ञानन्जय सिंह: हापुड़ से पुलिस उपायुक्त (DCP), प्रयागराज बनाए गए हैं।

  • कमलेश बहादुर: मऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत (लखनऊ) नियुक्त किए गए हैं।

  • अर्पित विजयवर्गीय: बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त (DCP), लखनऊ बनाए गए हैं।

बरेली, आजमगढ़, मथुरा और हरदोई में भी नए प्रभार:

  • चिराग जैन: एसपी ग्रामीण आजमगढ़ से एसपी सिटी, बरेली बनाए गए हैं।

  • मानुष पारीक: एसपी सिटी बरेली से एसपी सिटी, आजमगढ़ के पद पर भेजे गए हैं।

  • आलोक राज नारायण: एएसपी हरदोई से एएसपी, मथुरा बनाए गए हैं।

शासन के इस कड़े कदम से माना जा रहा है कि संबंधित जिलों में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई की स्थिति में तेजी से सुधार आएगा।