{"vars":{"id": "125128:4947"}}

UP : मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता...शादी के एक माह में पत्नी ने छोड़ा पति

हाथरस में नवविवाहिता ने शादी के महज 30 दिन बाद पति से अलग होने का फैसला किया; पुलिस चौकी पहुंचकर किया कानूनी मदद का अनुरोध

 

उत्तर प्रदेश, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज एक माह के भीतर अपने पति से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। महिला का कहना है कि वह अपने पति के व्यवहार और कुछ निजी कारणों से संतुष्ट नहीं है।

मामला हाथरस के कैलाश नगर बस्ती का है। जानकारी के अनुसार, आगरा की रहने वाली युवती की शादी स्थानीय युवक से हुई थी, जो बेकरी का काम करता है। शादी के कुछ ही दिनों के भीतर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। महिला ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष जताया और कहा कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती।

इस विवाद के बाद महिला और उसके परिवारजन पुलिस चौकी हाथरस गेट पहुंचे। महिला ने अपने असंतोष और परेशानियों के बारे में पुलिस को बताया और कानूनी रूप से रिश्ते को समाप्त करने की गुहार लगाई।

एसएचओ हाथरस गेट, अरविंद राठी ने बताया कि महिला ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने मौखिक शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच के परिणामों के आधार पर तय की जाएगी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद पति-पत्नी के अलग रहने पर सहमति बनी। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि शादी के महज एक महीने में वैवाहिक संबंध टूटने का मामला दुर्लभ है।

इस घटना ने समाज में नवविवाहिता की स्वतंत्रता और वैवाहिक असंतोष पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।