{"vars":{"id": "125128:4947"}}

दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के खाल के साथ पकड़े गये तीन तस्कर

करीब एक करोड़ रूपये है इस खाल की कीमत, नक्सली से लेकर बेचने जा रहे थे तस्कर

 

कोलकाता, वाराणसी और मिर्जापुर के रहनेवाले हैं तीनों तस्कर

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी एसटीएफ और वन विभाग के संयुक्त अभियान में अति लुप्त दुर्लभ प्रजाति का एक रेड सैंड बोआ सर्प एवं पैंगोलिन की खाल (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये) का अवैध व्यापार कर रहे 03 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्करों में वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार के उमर फारूक, कोलकता (प.बंगाल)  के नकैल दुगा मेन रोड के अजहरूद्दीन अहमद और मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर के रामप्रकाश पाठक हैं। एसटीएफ ने इनके पास से एक रेड सैंड बोआ सर्प, दो किलो पैंगोलिन खाल, केमिकल और इंजेक्शन बरामद किये हैं। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें नारायणपुर शनि देव मंदिर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर से गिरफ्तार किया। 

एसटीएफ को काफी दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में लुप्तप्राय दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी करने वाला गैंग के सक्रिय हैं। इसके बाद इनकी तलाश में टीमें गठित की गई थी। तभी शनिवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों लखनऊ के श्रोतों से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अर्न्तराज्यीय वन्य जीव तस्करों द्वारा वन्यजीव बिहार से शिकार कर अति दुर्लभवन्य जीव की तस्करी कर जनपद मीरजापुर की तरफ लाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। इसके बाद से नरायणपुर शनि देव मंदिर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि रेड सैंड बोआ सर्प एवं पैंगोलिन की खाल से शक्तिवर्धक दवा एवं कास्मेटिक बनाया जाता है।

इसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड रूपये बतायी जा रही है। उक्त बरामद वन्य जीव संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आते हैं, जिनका शिकार करना प्रतिबंधित है। इस कारण से वन्य जीव तस्कर अवैध रूप से इसका शिकार कर तस्करी के माध्यम से बाहर भेजते हैं। बरामद वन्य जीव एवं पैंगोलिन के खाल को इन तस्करों द्वारा राजू उरॉव निवासी गारू दलदलिया लातेहार (झारखण्ड) से लिया गया था। राजू उरॉव को नक्सली गतिविधियों में संलिप्त है, जो अभी हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आया है।