{"vars":{"id": "125128:4947"}}

मेरठ में रिटायर्ड SI लल्लू सिंह चौधरी ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

रक्षापुरम में रहते थे दम्पती, पास की कालोनी में रहता है इकलौता बेटा

 

सुबह काम करने पहुंची मेड तो लोगों को हुई घटना की जानकारी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह चौधरी ने पत्नी संतोष के साथ रक्षापुरम में बुधवार की सुबह खुदकुशी कर ली। रिटायर होने के बाद वह परिवार के साथ यही रहते थे। कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिटायर एसआई दंपती रक्षापुरम में रहते थे और उनका इकलौता बेटा पास के ही गंगाधाम कॉलोनी में रहता था। सुबह मेड काम के लिए पहुंची तो उसने फंदे पर लटकते शवों को देखा तो सन्न रह गई। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। कुछ देर के बाद फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाये। पुलिस जांच टीम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपती ने आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

माता-पिता के फांसी लगाने की सूचना पर पास की कालोनी में रहनेवाला बेटा और परिवार के लोग पहुंचे। लल्लन सिंह की एक बेटी भी है और उसकी शादी हो चुकी है।  लेकिन आत्महत्या की ठोस वजह सामने नही आई है। पुलिस और आसपास के लोगों का मानना है कि कोई वजह तो जरूर रही होगी कि दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।