{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Propose Day Incident: ‘बाबू-सोना’ कहना पड़ा भारी, युवती ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा युवक, भीड़ ने भी की धुनाई

सासनीगेट के खाईडोरा इलाके में प्रपोज डे पर हंगामा, पीछा कर रहे युवक को पुलिस ने भेजा हवालात

 

अलीगढ़। वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे पर दिल की बात जुबां पर लाना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा में “बाबू-सोना” कहकर युवती को रोकने की कोशिश कर रहे युवक की युवती ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को पकड़कर जमकर धुना।

एक सप्ताह से कर रहा था पीछा

जानकारी के मुताबिक, खाईडोरा इलाके की 17 वर्षीय युवती वहीं एक प्रतिष्ठान पर नौकरी करती है। पिछले करीब एक सप्ताह से एक युवक उसका पीछा कर रहा था, जिसकी जानकारी युवती ने पहले ही अपने परिजनों को दे दी थी।

रविवार को जब युवती जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तभी युवक पीछे से “बाबू, सोना” कहते हुए उसे रोकने लगा। युवती ने अनदेखा किया तो युवक आगे बढ़कर रास्ता रोक लिया।

युवती ने मचाया शोर, उतारा ‘आशिकी का भूत’

युवती के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद युवती ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवती के परिजन भी मौके पर आ गए।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम इमरान, निवासी भुजपुरा बताया।


पुलिस ने भेजा थाने, हिंदूवादी नेता भी पहुंचे

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाना सासनीगेट ले गई। थाने पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिंदूवादी नेता रवि वर्मा सहित अन्य लोग भी पहुंच गए।
युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।


पिटाई के दौरान कहता रहा – दीदी गलती हो गई

भीड़ और युवती की पिटाई के दौरान आरोपी युवक हाथ जोड़कर “दीदी गलती हो गई, माफ कर दो” कहता रहा, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसकी और पिटाई कर दी गई।