{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Prayagraj: कीडगंज में देह व्यापार का भंडाफोड़, सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

मधवापुर सब्जी मंडी के पास किराये के दो कमरों में पुलिस ने छापा मारा, महिला सरगना और अन्य आरोपी प्रयागराज के रहने वाले
 

 

प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर सब्जी मंडी के पास किराये के दो कमरों में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार शाम भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला सरगना, तीन युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने मकान में साढ़े छह बजे छापा मारा, जहां से युवतियों और युवकों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सभी आरोपी प्रयागराज के रहने वाले पाए गए।

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि धूमनगंज की महिला ने परिवार समेत मकान के दो कमरे सात हजार रुपये में किराए पर लिए थे, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि कमरे में देह व्यापार हो रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • मोहम्मद साहिल, जमिलाबाद (फूलपुर) प्रयागराज
  • गोविन्द ओझा, बादशाही मंडी (कोतवाली) प्रयागराज
  • इंद्रजीत कुमार, सर्कुलर रोड नेवादा (कैंट) प्रयागराज
  • मोहम्मद मोईन, जमिलाबाद (फूलपुर) प्रयागराज

इसके आलावा महिला संचालक समेत 8 महिलाएं शामिल है।  सभी आरोपित प्रयागराज के ही निवासी है। 

एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिला लगभग चार महीने से युवतियों को रुपये के लालच में देह व्यापार में शामिल करवा रही थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 4 जनवरी 2026 की पिछली कार्रवाई से जुड़ी है, जब कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित किराये के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। उस समय चार युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा गया था।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।