UP भाजपा अध्यक्ष ने लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, तय माना जा रहा निर्वाचन
नामांकन के दौरान नजर आये सभी बड़े चहरे, बड़ी जिम्मेदारी देने की है तैयारी
सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव समेत सभी नेता रहे मौजूद
लखनऊ। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन किया। उनके नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम तय माना जा रहा है। पंकज चौधरी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव आदि रहे। मंत्री दारा सिंह चौहान, ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण व भाजपा नेता स्मृति ईरानी प्रस्तावक बने। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया ताे पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश (UP BJP President) के नए चौधरी हाे गए। पंकज चौधरी ने पार्षदी से राजनीति की शुरुआत की और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने।
आपको बता दें कि दोपहर में 12 बजे से ही लखनऊ भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय समेत अन्य नेता पहुंचे गये थे। कुछ देर के बाद पीयूष गोयल, विनोद तावड़े, पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंचे। जानकारों की मानें तो पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी।
पार्टी उन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे समाजवादी पार्टी के पीडीए के दांव को कमजोर करना है। यहीं वजह है कि उनके नामांकन के दौरान करीब सभी बड़े चेहरे नजर आये। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारी है। इसलिए पार्टी ने पकंज चौधरी पर दांव लगाया है।