सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से किया इनकार, मचा हंगामा, हुई पंचायत
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र का मामला, हाईबोल्टेज ड्रमा
लम्बी पंचायत के बाद पुलिस ने दी अलग रहने की सलाह, मायके लौट गई दुल्हन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में सुहागरात के दिन ऐसा मामला सामने आया कि लोग हैरान हो गये। शादी की पहली रात ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने दुल्हे के साथ रहने से इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न होने की बात कहते हुए दुल्हन प्रेमी के साथ रहने की जिंद पर अड़ गई। दुल्हन के हाई वोल्टेज ड्रामा से वर पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। पहले तो परिवारवालों के बीच और बाद में थाने में पंचायत हुई। मामला बना नही। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग रहने की सलाह दी। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही. आखिरकार, जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। थाने में ही समझौते के बाद दोनों अलग हो गए और दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के बुद्ध सिंह की पुत्री मिथिलेश कुमारी की शादी गोहांड से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब वह पहली रात अपने ससुराल बुधौलियाना पहुंची, तो कमरे में उसने दूल्हे धरम सिंह को दो टूक जवाब दे दिया। दुल्हन ने कहाकि वह किसी और से प्यार करती है और यह शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है। इसलिए वह उसको छुए नहीं। सुबह होते ही यह मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया और दुल्हन थाने पहुंच गई।
दूल्हा धरम सिंह और उसका परिवार इस अचानक आए हरकत से परेशान हो गया। दूल्हे ने कहाकि अगर दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था। सच्चाई पहले पता होती, तो शादी ही नहीं करता और परिवार को इतनी बदनामी का सामना नहीं करना पड़ता। दुल्हन के इस फैसले से समाज में उनकी काफी किरकिरी हुई है। राठ कस्बे के उरई स्टैंड रामबाग के पास रहने वाले धर्म कुशवाहा के घर यह मामला है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा कमरे में गया, तो दुल्हन मिथलेश कुमारी ने उसे नापसंद करते हुए साथ रहने से मना कर दिया। दुल्हन ने बताया कि वह किसी और को पसंद करती है और उसके परिवार ने दबाव बनाकर यह शादी करवाई थी। रात भर चले विवाद और मान-मनौव्वल के बाद मामला राठ कोतवाली पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष अलग-अलग रहने पर सहमत हो गए और दुल्हन कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तहसील रवाना हो गई। आपको बता दें कि 21 फरवरी को गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी संपन्न हुई थी। 22 फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल राठ पहुंची। जब रात में दूल्हा कमरे में गया, तो दुल्हन ने उसे छूने से मना कर दिया और साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने खुलासा किया कि वह अपने ही गांव बिलरख के एक अन्य युवक से प्रेम करती है। मैं बचपन से अपने मामा-मामी के यहां गोहांड में पली-बढ़ी। उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दबाव बनाकर यह शादी करवाई थी। दुल्हन के हाई वोल्टेज ड्रामा से वर पक्ष के लोगों में खलबली मच गई।