मोबाइल में पत्नी की कैद कर ली अश्लील तस्वीरें, जेठ से सम्बंध बनाने का बनाया दबाव, नही मानी तो घर से निकाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला, महिला ने दी थाने में तहरीर
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कर रही मामले की जांच
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की एक युवती ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप भी इतना गंभीर कि शायद ही कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा करता हो। पत्नी की ओर से शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पति ने उसकी अश्लील तस्वीरों मोबाइल से ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए अपने बड़े भाई यानी महिला के जेठ से सम्बंध बनाने का दबाव बनाया। महिला तैयार नही हुई तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का विवाह 24 फरवरी 2025 को आगरा में हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसे पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से सम्बंध हैं। महिला ने इसका विरोध किया। इसी बीच पति ने महिला की अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
इसे वायरल करने की धमकी देकर जेठ से सम्बंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसका भी जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में मायके वालों ने इस मामले में समझौते का प्रयास किया लेकिन पत्नी को साथ रखने पर पति तैयार नही हुआ। पत्नी के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच कर रही है।