समधी-समधन प्रकरण में आया नया मोड़ :समधन बोली, बड़ी बदनामी हो गई, पति पर जड़ दिए आरोप
चार बच्चों की मां है समधन, ट्रक चालक पति ने दी थी थाने में तहरीर
11 अप्रैल को समधी के साथ गायब हुई थी समधन, हो रही थी तलाश
वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की समधन ममता के समधी शैलेंद्र संग फुर्र होने की घटना के बाद शनिवार को नया मोड़ आग गया। विवाहित बेटी समेत चार बच्चे होने के बावजूद महिला 11 अप्रैल को घर छोड़कर चली गई थी। अब शनिवार को वह दातागंज थाने पहुंची तो नई कहानी सामने आ गई। बताया कि पति सुनील शादी के बाद से ही आए दिन शराब के नशे में उसे मारता था। 15 साल की उम्र में उसकी जबरन हुई थी। इस शादी से उसके पिता और भाई खुश नही थे। अब वह अपने भाई के साथ रहेगी। पुलिस को बयान देने के बाद वह अपने भाई के घर चली गई। अपुष्ट खबरों के अनुसार उसके साथ समधी भी आया था।
कहा-पति संग नही रहना चाहती
अलीगढ़ की सास और दामाद लव स्टोरी के बाद बदायूं में समधी-समधन स्टोरी लांच हुई। दातागंज कोतवाली पहुंची ममता नामक समधन ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि वह अपने पति के दुर्व्यवहार से तंग आकर अपने भाई के घर चली गई है और वहीं रहना चाहती है। महिला ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। कहाकि पति संग नही रहना चाहती।
तीसरी बार गई थी समधी के साथ
आपको बता दें कि इसी कोतवाली क्षेत्र के रहनेवाले ट्रक चालक सुनील ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने समधी के साथ चली गई है। दो दिन पहले उसका समधी किराये की गाड़ी लेकर आया था। उस दौरान वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी समधी के साथ चली गई है तो वह ट्रक छोड़कर अपने घर आया और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने यह भी बताया था कि उसकी पत्नी तीसरी बार समधी के साथ गई है। इस पर पुलिस ने उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस की उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। तब उसने शनिवार को कोतवाली आने की बात कही थी। इसके बाद महिला शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंची और उसने अपने पति पर ही मारपीट करने का आरोप लगा दिया। बताया कि पति रोज उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह तंग आ चुकी थी। इसी वजह से वह अपना घर छोड़कर अपने भाई के घर चली गई। उसने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह अपने भाई के घर पर ही रहेगी। इससे पुलिस ने भी उसे अपने भाई के घर पर भेज दिया। समधन ममता का कहना था इस मामले में उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। पति का जब मन होता है तो मारपीट कर घर से निकाल देते हैं। लांछन लगाते थे अब तो बात मारपीट से आगे निकल गई है। उसकी छवि भी खराब कर दी गई है। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती।
पति ने कहा-इस बार तो ममता ने हद पार कर दी
महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ सम्बंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी। पति ने बताया कि पत्नी सबसे पहले 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है।
उसने अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नही सोचा
ट्रक चालक सुनील कहाकि वह पति के साथ पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस से शिकायत कर पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।