विवाहिता ने कहा-नपुंसक है पति, झूठ बोलकर करा दी गई शादी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र का मामला, पति पर शारीरिक सम्बंध बनाने में अक्षम होने का आरोप
दहेज प्रताड़ना के साथ मारपीट, धमकी का भी दर्ज कराया मुकदमा
कानपुर। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने पति को नपुंसक बताया। इसके साथ ही ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके पति के नपुंसकता सम्बंधी जानकारी के बाद भी छिपाया और शादी करा दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रावतपुर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर के रहनेवाले युवक से धूमधाम के साथ हुई। वैवाहिक कार्यक्रम में 35 लाख से अधिक रूपये खर्च हुए। शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई और वहां चार दिन तक रही। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ दाम्पत्य सम्बंध नही बनाया। इसके बाद वह मायके गई और दूसरी बार उसकी विदाई हुई। इस दौरान वह पति के साथ रही। रिश्तेदारों के यहां भी आना-जाना हुआ, लेकिन पति उसके साथ शारीरिक सम्बंध नही बना सका। इस पर पत्नी को शक होने लगा और उसने पता लगाया। विवाहिता को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। ससुराल वालों को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने यह बात छिपाई। शादी के समय उसके मायकेवालों को बताया गया था कि उसके पति के नाम नोएडा में थ्री बीएचके फ्लैट है।
पता चला कि वह फ्लैट भी किसी दूसरे के नाम है। आरोप है कि विवाहिता ने ससुरालवालांं से पूछताछ शुरू की तो उन्हें बुरा लगा। इसके बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट की जाने लगी और धमकी देने लगे। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुरालवालों ने उससे कहाकि तुम पत्नी बनकर रहो और उसका खर्च वे लोग उठाएंगे। लेकिन उसने यह बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद ससुरालवालों ने उसके लाखों के गहने छीन लिये। मायके से पांच लाख रूपये लाने की बात कहते हुए अक्टूबर माह में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। प्रथमद्रष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है।