{"vars":{"id": "125128:4947"}}

अपने घर की फर्श पर गिरे कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन, अस्पताल में भर्ती

सिर में लगी चोट, डाक्टरों ने किया आपरेशन

 

देखरेख में लगे हुए हैं परिवार के लोग, खतरे की कोई बात नही

सम्भल। पूर्व कांग्रेस नेता और श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर फिसलकर गिर गए। परिवारवालों ने उन्हें गाजियाबाद स्थित मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे उनके सिर में गहरी चोट आई। चिकित्सकों ने उनके जख्म की सर्जरी की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके अनुयायी अस्पताल पहुंचने लगे।

श्रीकल्कि धाम के मीडिया प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर थे। फर्श पर पैर फिसलने गिरकर घायल हो गये। उनके सिर मे लगभग दो इंच गहरा जख्म हो गया है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। उनके समर्थकों का सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल चिकित्सकों ने ज्यादा लोगों से मिलने के लिए मना किया है। सिर्फ परिवार के लोग ही देखरेख में लगे हुए हैं।