{"vars":{"id": "125128:4947"}}

संजीव शुक्ल वाराणसी के नये जिला जज, जयप्रकाश तिवारी बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति 

वाराणसी से पहले हरदोई के जिला जज रहे संजीव शुक्ल, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण ने जारी की अधिसूचना 

 
प्रतापगढ़ के जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी को बनाया गया प्रयागराज का जिला जज 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश में बड़े स्तर पर जिला जजों का तबादला किया है। इस दौरान 39 जिलों में जिला जज बदले गए हैं। स्थानांतरित एचजेएस अधिकारियों में न्याय विभाग के दो प्रमुख सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, लखनऊ बेंच के सीनियर रजिस्ट्रार और विभिन्न मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल व प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश शामिल हैं। इस प्रक्रिया में प्रतापगढ़ के जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी को प्रयागराज का जिला जज बनाया गया है और प्रयागराज के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश डॉ बालमुकुंद को मऊ का जिला जज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हरदोई के जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ल को जिला जज वाराणसी बनाया गया। गौरतलब है कि वाराणसी के जिला जज जयप्रकाश तिवारी का स्थानांतरण कर उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायमूर्ति नियुक्त किया गया है। 

रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित एचजेएस अधिकारियों में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल प्रतापगढ़ के पीठासीन अधिकारी दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी को जिला जज चंदौली, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव संजय सिंह प्रथम को जिला जज बुलंदशहर, हाथरस के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रविंद्र कुमार चतुर्थ को जिला जज पीलीभीत,  फतेहपुर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी धनेन्द्र प्रताप सिंह को जिला जज देवरिया, न्याय विभाग में प्रमुख सचिव अतुल श्रीवास्तव को जिला जज गौतम बुद्ध नगर, सीतापुर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश राम नगीना यादव को जिला जज महोबा,  सिद्धार्थनगर के जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह को जिला जज जालौन बनाया गया।

जबकि चंदौली के जनपद न्यायाधीश रवींद्र सिंह को जिला जज रमाबाई नगर, कन्नौज के जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार को जिला जज आंबेडकर नगर, बरेली के जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम को जिला जज फतेहपुर, ललितपुर के जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा को जिला जज कन्नौज, लखनऊ बेंच के सीनियर रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को जिला बरेली, देवरिया के जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह को ओएसडी अमेठी, अमेठी के ओएसडी अशोक कुमार सिंह सप्तम को जिला जज ललितपुर, आंबेडकर नगर की जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक जिला जज हरदोई, हरदोई के जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ल को जिला जज वाराणसी, लखीमपुर खीरी के जनपद न्यायाधीश सैयद माउज बिन आसिम को जिला जज मुरादाबाद, फतेहपुर के जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल को जिला जज कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बहराइच के जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार को जिला जज सहारनपुर, मऊ के जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ को जिला जज सुल्तानपुर, संभल के जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह को जिला जज गोंडा बनाया गया।

उधर, मुरादाबाद के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अरविंद मलिक को जिला जज महाराजगंज, महाराजगंज के जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह को जिला जज हापुड़, चित्रकूट के जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी को सीनियर रजिस्ट्रार लखनऊ बेंच, अयोध्या के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शेषमणि को जिला जज चित्रकूट, अजय कुमार सिंह को जिला जज हापुड़, चित्रकूट के जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी को सीनियर रजिस्ट्रार लखनऊ बेंच, अयोध्या के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शेषमणि को जिला जज चित्रकूट, हरदोई के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार सिंह को जिला जज बहराइच, पीलीभीत के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शिवशंकर सिंह को जिला जज लखीमपुर खीरी और बहराइच के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार त्यागी को जिला जज कुशीनगर बनाया गया। जबकि कुशीनगर के जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि को जिला जज जौनपुर, जौनपुर के जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा को जिला जज उन्नाव बनया गया है। 

इसके अलावा लखनऊ के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह को जिला जज मुजफ्फरनगर, लखनऊ स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल यूपी तृतीय के चेयरमैन सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय को जिला जज सिद्धार्थनगर, बिजनौर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल की पीठासीन अधिकारी अल्पना को जिला जज बांदा,  महोबा की जनपद न्यायाधीश विदुषी सिंह को जिला जज संभल, गौतम बुद्ध नगर के जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह को जिला जज लखनऊ और न्याय विभाग में प्रमुख सचिव विनोद सिंह रावत को जिला जज गाजियाबाद बनाया गया है।