{"vars":{"id": "125128:4947"}}

शासन ने 7 आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जाने कौन कहा गया

 

यूपी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस सूची में पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन यूपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा रहे विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) कानपुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ रहे अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ रहे बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ बनाया गया है.

पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय रहे प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया है, एस. एम. कासिम आबिदी को पुलिस उपायुक्त कानपुर बनाया गया है, मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) मुख्यालय बनाया गया है.