{"vars":{"id": "125128:4947"}}

कोडीनयुक्त औषधियों की खरीद-बिक्री के मामले में प्रयागराज का फैजुर्रहमान गिरफ्तार

औषधि निरीक्षक ने सारनाथ थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

 

पुलिस कर रही थी तलाश, सारनाथ परिसर से पकड़ा गया आरोपित

वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ थाने की पुलिस ने कोडीनयुक्त औषधियों के क्रय-विक्रय के मामले के आरोपित फैजुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ औषधि निरीक्षक ने पिछले दिनों थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फैजुर्रहमान के खिलाफ धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 208, 61(2) व 26 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सारनाथ परिसर से गुरूवार को गिरफ्तार किया। फैजुर्रहमान प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के आशियाना आजाद नगर का रहनेवाला है। 

पुलिस के अनुसार 18 दिसम्बर औषधि निरीक्षक वाराणसी जुनाब अली ने प्रोपराईटर फर्म मेसर्स पीडी फार्मा द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरूपयोग की तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि कोडीनयुक्त औषधियों को बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के लिए प्रयोग किया जा रहा है।

कूटरचित बिल को फर्जी जानते हुए भी कोडीनयुक्त औषधियों के क्रय-विक्रय के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। लोकसेवक द्वारा अपराध के सम्बंध में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के निर्देश की जानबूझकर अवहेलना की गई। उसे गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल सौरभ तिवारी रहे।