फेसबुकिया प्यार का तीन महीने में ही अंत : शोएब ने हिंदू युवती से चौथी बार शादी की और गला घोंटकर मार डाला
कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के रामगंगा एनक्लेव के फ्लैट में पत्नी की हत्या कर भागा निकला पति
युवती के पहले पति से हैं दो बच्चे, उसने दोनों शादियां मुस्लिम युवकों से की
अहमदाबाद में ट्रक चलाता है शोएब, प्रताड़ना से तंग आकर उसे छोड़ चुकी हैं तीन पत्नियां, रविवार को आया था घर
कानपुर। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दूसरी बार मुस्लिम युवक से फेसबुकिया प्यार और शादी करनेवाली दीपिका के जीवन का तीन महीने बाद ही दुखद अंत हो गया। चार शादियां कर चुके शोएब खान उर्फ सौरभ दुबे ने सोमवार को उसका गला घोंट दिया। फोन कर सास को अनहोनी की सूचना दी। सास और मायकेवाले आये और जबतक पुलिस आती शोएब भाग गया। जांच में पता चला कि शोएब ने दीपिका से चौथी शादी की थी। बेल्ट से मारने और तरह-तरह के प्रताड़ित करने के कारण उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़ चुकी थी। चौथी दीपिका को शादी के बाद सास से यह वादा करके लाया था कि वह उसे बेटी की तरह पालेगा। लेकिन अभिभावक बनने के वजाय कातिल बन गया। इस घटना के दौरान मृतका के पहले पति से जन्मा चार साल का बेटा अनिरूद्ध उसी कमरे में मौजूद था। यह सनसनीखेज वारदात पनकी थाना क्षेत्र के रामगंगा एनक्लेव में किराए के फ्लैट में हुई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम महिला की मां चित्रा के आने तक पति शोएब घर पर ही था। पुलिस आने की सूचना मिलते ही भाग निकला। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। शोएब अहमदाबाद में ट्रक चलाता है। रविवार को शोएब घर आया था। इसके बाद सोमवार दोपहर में दोनों में जमकर विवाद हो गया। कुछ देर के बाद सब शांत हो गया। पड़ोसियों के मुताबिक शोएब जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का दे रहा था। यह देख आसपास के लोग आ गये। देखा तो दीपिका बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। पड़ोसियों की सूचना पर मां चित्रा पहुंची। कुछ देर में मां और रिश्तेदार पहुंचे। दीपिका के पहले पति खालिद से उसके दो बच्चे रुद्र और अनिरुद हैं। घटना के समय चार वर्षीय रुद्र घर के अंदर ही मौजूद था। बताया जाता है कि पनकी कांशीराम कालोनी की दीपिका सैनी (26) की पहली शादी हरदोई जिले के मूल निवासी ट्रक चालक खालिद खान से हुई थी। उससे दो बेटे हुए, लेकिन दीपिका ने दोनों को नाम हिंदू संस्कृति के अनुकूल रुद्र और अनिरुद्ध रखा। अभी पिछले साल सड़क दुर्घटना में खालिद की मौत हो गये। इसके बाद दीपिका के मुहल्ले में रहने वाले शोएब खान उर्फ सौरभ दुबे से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। प्रेम सम्बंध आगे बढ़ा तो पिछले साल 25 अक्टूबर को दोनों ने प्रेमविवाह कर लिया। दिपीका के परिवारवालों के विरोध को देखते हुए शोएब रामगंगा एनक्लेव में किराए का फ्लैट लेकर रहने लगा।
हत्या के बाद पहुंची मां चित्रा सैनी ने दोनों के तीन माह की जिंदगी के राज खोले। बताया कि दीपिका के बड़े बेटे अनिरूद्ध को मैने बचपन से मैने पाला। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वह महज 15 दिन का था। तभी से मेरे पास रहता है। पहले पति खालिद की मौत के बाद बेटी ने शोएब से शादी की। हम लोग इस शादी के खिलाफ थे। इसके कारण बेटी के घर आना जाना नहीं था। चित्रा ने अपने बेटे यानी दीपिका के भाई को पिछले दिनों स्कूटी दिलाई थी। अब शोएब दीपिका पर उस स्कूटी को किसी भी तरह दिलाने का दबाव बना रहा था। सोमवार की शाम को शोएब ने ही मुझे फोन किया। अनहोनी की आशंका से वह फ्लैट पर पहुंची तो शोएब भाग गया। पुलिस ने शोएब के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां चित्रा ने पुलिस को बताया कि दोपहर दीपिका उनसे मिलने घर आई थी। इसी दौरान शोएब का फोन आया और वह चली गई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। दीपिका ने दोनां बार मुस्लिम युवक से ही शादी की और बेटों का नाम हिंदू संस्कृति के हिसाब से रखा। मां ने कहाकि जब मुझे दीपिका के शोएब के शादी करने की बात सुनी तो बेटी को समझाया। तीन पत्नियों के साथ वह जल्लादों जैसा व्यवहार करता था। इसके कारण तीनों शोएब को छोड़कर चली गई। मां ने उससे शादी न करने की बात कही। कहा था कि वह तुम्हें सुखी नही रख सकेगा। लेकिन दीपिका ने उनकी बात नही मानी। अब उसने बेटी का गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।