{"vars":{"id": "125128:4947"}}

पश्चिम विक्षोभ के चलते बदलेगा यूपी का मौसम, ठंड कर सकती है वापसी! जानें आगे कैसा रहेगा Weather

 

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन के समय तेज हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे लोगों को असहजता महसूस हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। फिलहाल, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग द्वारा किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज और नोएडा जैसे शहरों में मौसम सामान्य बना रहेगा। फरवरी के मध्य तक दिन में गर्मी का अनुभव होगा, लेकिन तेज सतही हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। फाल्गुन माह में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

  • 11 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
  • 12 से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

मौसम में बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, प्रदेश के मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है

वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 2℃ से 3℃ तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में दर्ज तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • अयोध्या – 7.5℃
  • फुरसतगंज – 7.7℃
  • शाहजहांपुर – 7.7℃
  • बस्ती – 8℃
  • बहराइच – 8℃
  • फतेहगढ़ – 8.4℃
  • बरेली – 8.5℃
  • लखनऊ – न्यूनतम 9.3℃, अधिकतम 28.1℃

आने वाले दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम थोड़ा ठंडा होने की संभावना जताई गई है।