कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी : अब रोहनिया पुलिस ने भोला पर कसा शिकंजा, साढ़े 30 करोड़ की सम्पत्ति फ्रीज
एक दिन पहले सोनभद्र पुलिस ने जब्त की थी 28.50 करोड़ की चल/अचल सम्पत्ति
सोनभद्र जेल में बंद मास्टरमांइड और फरार शुभम जायवाल के पिता भोला को कराया गया वारंट बी का तामिला
घरों पर चस्पा कराई गई कार्रवाई से सम्बंधित नोटिस, और सम्पत्तियों की हो रही जांच
वाराणसी, भदैनी मिरर। कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस के बाद अब रोहनिया पुलिस ने मास्टरमाइंड और फरार चल रहे शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल पर शिकंजा कस दिया। अभी एक दिन पहले सोनभद्र पुलिस ने भोला के बैंक खातों समेत 28.50 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की थी। अब शनिवार को रोहनिया पुलिस ने भोला के 30 करोड़ 52 लाख 26 हजार 944 रूपये कीमत की सम्पत्ति पर धारा 68 (एफ) एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्रवाई की है। एसआईटी की जांच में सामने आया कि यह चल-अचल सम्पत्तियां भोला और उसके बेटे ने अपराध से अर्जित की थी। इसके साथ ही सोनभद्र जेल में बंद भोला के खिलाफ वारंट बी जारी कर दिया गया है। रोहनिया पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये का धारा 68 (थ्) एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्यवाही की गई है।
इस मामले में आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट निवासी भोला जायसवाल के खिलाफ धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट व 111 के तहत भोला प्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि कोडिन कफ सिरफ केस में विवेचना से तथ्यों से पुष्टि हुई कि मौके से बरामद फैंसाडील कफ सिरफ एबार्ट कम्पन्नी द्वारा अभियुक्त भोलाप्रसाद को बेचा गया था। इसका प्रमाण रिपोर्ट एबार्ट कम्पन्नी द्वारा दिया गया हैं। भोला जायसवाल और उसके संगठित गिरोह द्वारा कफ सिरफ की बड़े पैमानें पर अवैध तस्करी की गई। इससे अर्जित लगभग 30,52,26,944 रुपये चल / अचल सम्पत्ति का अर्जन किया गया। जिसे अबतक उक्त विवेचना में चिन्हित किया जा चुका है। अपराध से अर्जित अन्य सम्पत्तियां चिन्हिंत की जा रही हैं।
चल सम्पत्ति -
1 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7622620712 में रुपया 58,21,486 (डेबिट फ्रीज)
2 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7610396827 में रुपया 1,38,336.99 (डेबिट फ्रीज)
3 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 8069294902 में रुपया 60,00,000 (डेबिट फ्रीज)
अचल सम्पत्ति -
1 - आराजी न0 245 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.1635 हे० जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 43,02,540 रुपये।
2 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.202 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 57,13,400 रुपये।
3 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमी 0.108हे0, खाता संख्या 00206 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 43.51.182 रुपये।
4 - आवासीय खाली भूमि आराजी न0 265 मौजा भरलाई वार्ड शिवपुर सदर, क्षेत्रफल 252.788 वर्ग मी0 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 71,00,000 रुपये।
-5 प्रापर्टी मकान आराजी न0 220 भ्.छव. 38/2-।-63-65 तुलसीपुर, भेलूपुर, वाराणसी क्षेत्रफल 656.78वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल पो० व शैली ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये ।
6 - खुली भूमि आराजी न0 34/3 व 33 मौजा मडौली सदर, वाराणसी क्षेत्रफल 669.14 वर्गमी०, जो की भोला जायसवाल उपरोक्त की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,15,00,000 रुपये।
7 - आवासीय भवन क्षेत्रफल 231.01 वर्ग मी0 म0न0 सी 27/142 सी 1 जगतगंज रामकटोरा वार्ड चेतगंज जो की शारदा जायवाल व वैशाली पुर्सवानी के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,98,00,000 रुपये ।
8 - आवासीय भवन आराजी न0 647 म0न0 सी 19/15- एम-3- ए-6 हबीबपुरा, लल्लापुरा वार्ड चेतगंज वाराणसी क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल की पत्नी शारदा जायसवाल व पुत्री प्रगति जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,05,00,000 रुपये।
पुलिस ने बताया कि कोडिन कफ सिरप तस्करी से जुड़े अपराध के रोकथाम के लिए कठोर विधिक कार्यवाही और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए भोला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) में कार्यवाही करते हुए सोनभद्र जिला जेल में बंद भोला जायसवाल को नोटिस तामिल कराई गई। इसके अलावा भोला और उसके परिजनों के घरों पर नोटिस चस्पा करा दी गई है। साथ ही आरोपित भोला जयसवाल को साक्ष्य के आधार पर कोर्ट से जारी वारंट बी तामिल कराई गई। इस कार्रवाई में रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, एसआई घनश्याम निषाद, भरत कुमार चौधरी एसआईटी प्रभारी, मुकेश पाल, दिनेश सिंह, विवेक और कांस्टेबल धर्मवीर भारती रहे।