इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया फेरबदल, 14 न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी
तबदला सूची में तीन जिला जज स्तर के अधिकारी भी शामिल
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से जारी हुई सूची
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इसके साथ ही 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इसमें तीन जिला जज स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह अधिसूचना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से जारी की गई है। तबादला सूची के अनुसार संभल जिले में आदित्य सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल बनाया गया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल विभांशु सुधीर अब सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर होंगे। अलुनक्रिता शक्ति त्रिपाठी को सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शुभम वर्मा को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर से सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जबकि हरेन्द्रा नाथ को कन्नौज में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज स्पेशल जज (विशेष अदालत पोक्सो एक्ट) बनाया गया है। इसके अलावा अलका यादव को कन्नौज में स्पेशल जज एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन स्पेशल जज गोंडा नियुक्त किया गया है। जबकि विकास को गोंडा में स्पेशल जज एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के पद से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट गोंडा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सीतापुर में भी बदलाव किये गये हैं। एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर उरूज फातिमा, जो अब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर पद का कार्यभार संभालेंगी।
इसके अलावा एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर अंशु शुक्ला अब एडिशनल के सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त हुई हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर गौरव प्रकाश को सीतापुर का चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर राजेंद्र कुमार सिंह अब चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज होंगे। कन्नौज में ही श्रद्धा भारतीया को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद से सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज बनाया गया है। ज्योत्सना यादव को सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज से एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज बनाया गया है। स्नेहा अब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज होंगी, इसके साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।