होली के दिन शराब पिलाकर 60 साल के बुजुर्ग से गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ में कुकर्म की घटना के बाद आरोपित गांव छोड़कर फरार
लोकलाज के डर से बुजुर्ग ने छह दिनों तक किसी को नही दी घटना की जानकारी
11 मार्च को बेटे को दी जानकारी तो 12 मार्च को दर्ज हुआ मुकदमा
अलीगढ़। अलीगढ़ में होली के दिन 60 साल के बुजुर्ग को शराब पिलाकर गांव के ही दो युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। इस घिनौनी वारदात के बाद बुजुर्ग सदमे में आ गये। छह दिनों तक उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नही दी। आखिरकार उन्होंने 11 मार्च को बेटे को जानकारी दी तो बेटे ने 12 मार्च को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही आरोपित पुष्पेन्द्र उर्फ वन्टू और पुष्पेन्द्र उर्फ भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस तक मामला पहुंचते ही दोनों गांव छोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
घटना चार मार्च की है। उस दिन पूरे शहर में शहर में होली का त्योहार मनाया जा रहा था। इस दौरान पुष्पेन्द्र उर्फ वन्टू ने बुजुर्ग से बात की और उन्हें शराब पार्टी के लिए खेत के ट्यूबवेल (नलकूप) पर अपनी मोटरसाइकिल से ले गया। वहां पहले से ही पुष्पेन्द्र उर्फ भूरा मौजूद था। दोनों ने बुजुर्ग को शराब पिलाई और खुद पिया। इसके बाद जब तीनों नशे में हो गये तो दोनों युवकों ने बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।
वारदात के बाद दोनों उन्हें वहीं छोड़कर चले गये। घर आने के बाद बुजुर्ग गहरे सदमे में थे। उन्होंने कई दिनों तक खाना-पीना छोड़ दिया था। बुजुर्ग ने लोक-लाज के कारण कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। 11 मार्च को उन्होंने अपने बेटे को सच्चाई बताई। इसके बाद 12 मार्च को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग का मेडिकल कराया। उधर, पुलिस आरोपितों की तलाश में घर पहुंची तो पता चला कि दोनों फरार हैं।