{"vars":{"id": "125128:4947"}}

BCCI के नए चेयरमैन बने मिथुन मन्हास, प्रज्ञान ओझा-आरपी सिंह को मिली चयन समिति में जगह

94वीं वार्षिक आम बैठक में हुए बड़े फैसले, रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म, मिथुन मन्हास को मिली जिम्मेदारी

 

पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट चयन समिति का ऐलान

IPL और WPL गवर्निंग काउंसिल में भी हुए बदलाव

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव बोर्ड के शीर्ष पद पर हुआ है। अब मिथुन मन्हास बीसीसीआई के नए चेयरमैन होंगे। इससे पहले रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म हो गया था और कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर राजीव शुक्ला जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नए पदाधिकारी

एजीएम में बीसीसीआई के नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई:

  • अध्यक्ष: मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • सचिव: देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
  • कोषाध्यक्ष: ए. रघुराम भट

चयन समितियां

बैठक में चयन समितियों का भी गठन किया गया।

पुरुष चयन समिति

  • अजीत अगरकर (अध्यक्ष)
  • शिव सुंदर दास
  • अजय रात्रा
  • आर.पी. सिंह (नव नियुक्त)
  • प्रज्ञान ओझा (नव नियुक्त)

महिला चयन समिति

  • अमिता शर्मा (अध्यक्ष) (नव नियुक्त)
  • श्यामा डे
  • सुलक्षणा नाइक (नव नियुक्त)
  • जया शर्मा (नव नियुक्त)
  • श्रावंती नायडू (नव नियुक्त)

जूनियर क्रिकेट समिति

  • एस. शरथ (अध्यक्ष) (नव नियुक्त)
  • हरविंदर सोढ़ी
  • पथिक पटेल
  • कृष्ण मोहन
  • रानादेब बोस

IPL और WPL समितियां

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल में अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार को जगह दी गई। वहीं विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) समिति का नेतृत्व जयेश जॉर्ज करेंगे, जिसमें मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, देवजीत सैकिया और अन्य सदस्य शामिल होंगे।

अवसंरचना समिति

इस समिति की जिम्मेदारी रोहन जेटली को दी गई है।

 वित्तीय फैसले

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट अकाउंट्स को आम सभा ने पारित किया।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट मंजूर किया गया।