IND vs WI T20I: लखनऊ में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज; इकाना स्टेडियम में भिड़ंत
लखनऊ (भदैनी मिरर)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
नमन धीर का टी20 डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी बाहर
इस मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नमन धीर को भारतीय टी20 टीम में डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिला है। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है। मैच से पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिया था कि वैभव को अभी टीम माहौल में ढलने और दिग्गजों के साथ समय बिताने की जरूरत है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी की बड़ी परीक्षा
हाल ही में वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरी है। एशियन गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व कर रहे श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है, क्योंकि वेस्टइंडीज को टी20 फॉर्मेट में बेहद खतरनाक टीम माना जाता है। इससे पहले अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे और
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11/ संभावित खिलाड़ी :
* भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
* वेस्टइंडीज (WI): कामिल पूरन, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर
जोसेफ।