साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क
इस सप्ताह कई राशियों के लिए सफलता और लाभ के योग, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और विवाद से रहना होगा सावधान
वाराणसी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह (6 से 12 अप्रैल 2026) में ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालने जा रही है। इस सप्ताह जहां कुछ राशियों को धन लाभ और सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, तनाव और विवाद से सतर्क रहने की जरूरत है।
-
मेष राशि
7 अप्रैल तक स्वास्थ्य में गिरावट और संक्रमण की आशंका है, साथ ही विवाद की स्थिति बन सकती है।
8 से 12 अप्रैल के बीच व्यापार में लाभ, पदोन्नति और धन प्राप्ति के योग हैं। प्रशासनिक सहयोग भी मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी का दर्शन करें।
-
वृष राशि
7 अप्रैल तक धन लाभ, पारिवारिक सुख और यात्रा के योग हैं, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
इसके बाद 12 अप्रैल तक मानसिक तनाव, उलझन और पारिवारिक विवाद हो सकता है।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
-
मिथुन राशि
10 अप्रैल तक व्यापार में वृद्धि, मन मुताबिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा।
12 अप्रैल तक तनाव, स्वास्थ्य में गिरावट और अनावश्यक खर्च की स्थिति बन सकती है।
-
कर्क राशि
7 अप्रैल तक यात्रा में परेशानी, कार्यों में बाधा और धन हानि की आशंका है।
12 अप्रैल तक समय अनुकूल होगा, व्यापार में सफलता और परिवार में सुख मिलेगा।
-
सिंह राशि
10 अप्रैल तक विवाद और पारिवारिक क्लेश से बचकर रहें, स्वास्थ्य में कमी और खर्च बढ़ सकता है।
12 अप्रैल तक स्थिति सुधरेगी, शत्रुओं पर विजय और धन लाभ के योग बनेंगे।
-
कन्या राशि
7 अप्रैल तक यश, कीर्ति और व्यापार में लाभ मिलेगा, पदोन्नति के योग हैं।
12 अप्रैल तक मानसिक अशांति और यात्रा में परेशानी हो सकती है।
उपाय: शिव जी को दूध अर्पित करें।
-
तुला राशि
10 अप्रैल तक धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और खुशी का माहौल रहेगा।
12 अप्रैल तक विवाद, स्वास्थ्य में गिरावट और जल से भय का योग है।
-
वृश्चिक राशि
7 अप्रैल तक पारिवारिक सुख और प्रसन्नता रहेगी।
10 अप्रैल तक तनाव और धन हानि की आशंका है।
12 अप्रैल तक फिर से धन वृद्धि और सुख के योग बनेंगे।
-
धनु राशि
7 अप्रैल तक मानसिक तनाव, धन हानि और नेत्र पीड़ा की संभावना है।
12 अप्रैल तक स्थिति में सुधार, व्यापार में लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा।
-
मकर राशि
7 अप्रैल तक धन वृद्धि और नए कार्यों के अवसर मिलेंगे।
10 अप्रैल तक मानसिक अशांति और खर्च बढ़ सकता है।
12 अप्रैल तक फिर से व्यापार में वृद्धि और धन आगमन के योग हैं।
-
कुंभ राशि
6 से 10 अप्रैल तक सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता, व्यापार में वृद्धि होगी।
10 से 12 अप्रैल तक खर्च बढ़ेगा और रिश्तों में विवाद हो सकता है।
-
मीन राशि
6 से 7 अप्रैल तक परेशानी बनी रहेगी।
7 से 12 अप्रैल तक व्यापार में वृद्धि, धन लाभ और योजनाओं में सफलता के योग हैं।