{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Weekly Rashifal December 2026: सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी कमाई

15 से 21 दिसंबर 2026 तक नया सप्ताह विशेष लाभकारी रहेगा; मेष, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों को मिलेगा धन और सफलता

 

आध्यात्म डेस्क।  साल का आखिरी माह दिसंबर 2026 अपने नए सप्ताह के साथ 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 21 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा, जो इस सप्ताह को विशेष लाभकारी बना देगा।

16 दिसंबर को सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश किया था और 20 दिसंबर को शुक्र देव भी इसी राशि में आएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, इस नए सप्ताह में चार राशियों के लिए विशेष धन, करियर और निवेश के अवसर बन रहे हैं।

मेष राशि

  1. धन लाभ के योग बने हुए हैं।
  2. संतान पक्ष में उन्नति होगी।
  3. यात्रा के योग बन रहे हैं।
  4. नौकरी में सुधार और कार्यस्थल पर अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
  5. मानसिक चिंताएं कम होंगी।
  6. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निर्णय लेने और पैसों के मामलों में जल्दबाजी से बचें।


सिंह राशि

  1. परिवारिक समस्याएं दूर होंगी।
  2. कारोबार और व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
  3. यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
  4. खर्चों में कमी और धन के स्रोत बढ़ सकते हैं।
  5. पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है।
  6. सरकारी कार्यों में गति आएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।


तुला राशि

  1. धन लाभ के योग हैं।
  2. करियर में अच्छे बदलाव और अवसर मिलेंगे।
  3. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।
  4. घर, मकान या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल।
  5. नई दुकान या कार्य शुरू करने के लिए भी समय शुभ रहेगा।


मकर राशि

  1. नौकरी या रोजगार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी।
  2. सप्ताह के दौरान अच्छा रोजगार अवसर प्राप्त हो सकता है।
  3. धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  4. लंबे समय से रुकी हुई धन की स्थिति में गति आएगी।
  5. छोटी यात्रा संभव है।
  6. परिवार के साथ खुशियों का साझा होगा और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का समय है।