भक्त ने पूछा क्या भगवान का नाम लेने से पूरी होती हैं सभी इच्छाएं? प्रेमानंद महाराज ने दिया यह उत्तर
हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। इसके लिए लोग भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन हर व्यक्ति का तरीका अलग होता है- कोई व्रत रखता है, कोई मंदिर जाता है, तो कोई सिर्फ नाम जप करता है। इन्हीं सवालों पर प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस संसार का सारा वैभव भगवान के ही पास है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन और निष्ठा से भगवान का भजन करता है, तो भगवान उसकी जरूरतों का ख्याल अवश्य रखते हैं।
भगवान से याचना नहीं, समर्पण चाहिए
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि किसी के सामने भगवान के नाम पर मांगने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि जो भी भगवान देते हैं, उसी में संतोष करके आगे बढ़ना चाहिए। जब हम भगवान के नाम का सच्चे मन से जप करते हैं, तो वह हमें इस लोक में भी सुखी और संपन्न बना देते हैं।
ईश्वर की कृपा पाने का सरल मार्ग
उन्होंने समझाया कि यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से भजन, कीर्तन और नाम जप करता है, तो उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है। यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि ईश्वर से जुड़ाव का प्रभाव है।
एक चमत्कारी मंत्र जो बदल सकता है जीवन
प्रेमानंद जी महाराज ने एक शक्तिशाली मंत्र भी बताया, जिसका नियमित जाप जीवन में सुख-शांति ला सकता है:
“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:।।”
उन्होंने कहा कि इस मंत्र का यदि आप प्रतिदिन 108 बार जाप करते हैं, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, और जीवन में समृद्धि का प्रवाह होता है।