{"vars":{"id": "125128:4947"}}

October 2025 Vrat Tyohar List: दशहरा, दिवाली, करवा चौथ और छठ पूजा कब है? देखें अक्टूबर व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

हिंदू पंचांग में अक्टूबर का महत्व, दशहरा, दिवाली और छठ महापर्व बनाएंगे माह को खास

 

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2025 का महीना व्रत-त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की महानवमी से हो रही है और समापन अक्षय नवमी के साथ होगा। पूरे माह में दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व जैसे बड़े अवसर पड़ रहे हैं।

अक्टूबर 2025 व्रत-त्योहार सूची (October 2025 Vrat-Tyohar List)

  • 1 अक्टूबर – शारदीय नवरात्रि महानवमी
  • 2 अक्टूबर – दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर – पापांकुशा एकादशी
  • 4 अक्टूबर – शनि प्रदोष व्रत, पद्मनाम द्वादशी
  • 6 अक्टूबर – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
  • 7 अक्टूबर – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
  • 8 अक्टूबर – कार्तिक माह आरंभ
  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
  • 13 अक्टूबर – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अक्टूबर – रमा एकादशी, तुला संक्रांति, गोवत्स द्वादशी
  • 18 अक्टूबर – शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
  • 19 अक्टूबर – काली चौदस, मासिक शिवरात्रि, हनुमान पूजा
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, केदार गौरी व्रत
  • 21 अक्टूबर – कार्तिक अमावस्या
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर – भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
  • 25 अक्टूबर – विनायक चतुर्थी
  • 26 अक्टूबर – लाभ पंचमी
  • 27 अक्टूबर – छठ पूजा (शाम अर्घ्य), स्कंद षष्ठी
  • 30 अक्टूबर – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 31 अक्टूबर – अक्षय नवमी
यह महीना न केवल पर्व-त्योहारों से भरा हुआ है बल्कि हर दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। परिवार, समाज और पूरे देश में यह समय विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण लेकर आता है।