जाने-माने एक्टर सतीश शाह का निधन, दोस्त अशोक पंडित ने दी जानकारी
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लगायत कई अच्छी फिल्मों में निभाया यादगार रोल
प्रोड्यूसर मधु शाह से की थी शादी, किडनी फेलियर की वजह से हुई मौत
नई दिल्ली। जाने माने एक्टर और कामेडियन सतीश शाह का निधन हो गया। उनका जन्म 25 जून, 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्हें उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता है। खासकर जाने भी दो यारों (1983) में कमिश्नर डी’मेलो और पॉपुलर टीवी सीरीज़ साराभाई वर्सेस साराभाई (2004-2006) में इंद्रवदन साराभाई के रोल के लिए। उनकी बड़ी फिल्मो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), कल हो ना हो (2003), मैं हूं ना (2004), और ओम शांति ओम (2007) शामिल हैं। इन फिल्मों में उन्होंने यादगार रोल किया था। आपको बता दें कि उन्होंने प्रोड्यूसर मधु शाह से शादी की थी।
यह जानकारी उनके पीए रमेश ने दी है। बताया कि सतीश शाह ने 2.30 आखिरी सांस ली और वह 74 साल के थे। उनके मित्र अशोक पंडित ने बताया कि एक्टर की मौत किडनी फेलियर की वजह से हुई। अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आपको यह बताते हुए दुख और हैरानी हो रही है कि हमारे प्यारे दोस्त और एक बेहतरीन एक्टर सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका निधन हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।