{"vars":{"id": "125128:4947"}}

स्त्री 2 और भेड़िया समेत कई फिल्मों में संगीत देने वाले सचिन सांघवी यौन शोषण में गिरफ्तार

खुद को सिंगर बतानेवाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

 

शादी का झांसा देकर ठुकाराने का लगाया आरोप

मुम्बई। हाल ही में जानी मानी संगीतकार सचिन-जिगर की जोड़ी के सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप यह है कि उन्होंने संगीत एल्बम में मौका देने और शादी का वादा कर कई बार शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न किया। सचिन ने थामा और स्त्री समेत कई फिल्मों में संगीत दिया है। बॉलीवुड से ऐसी खबरें तो पहले भी आती रहीं, लेकिन इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। स्त्री 2 और भेड़िया समेत कई फिल्मों में संगीत देने वाले सचिन सांघवी पर यह आरोप खुद को सिंगर बतानेवाली एक महिला ने लगाए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गायिका के मुताबिक दोनों की पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ी और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान फरवरी 2024 से जुलाई 2025 तक दोनों का सम्बंध बना रहा। महिला का आरोप है कि सचिन ने उसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। उसका दावा है कि सचिन ने शादी का झांसा दिया और फिर उसे ठुकरा दिया। उसे धमकी दी कि वह इस रिश्ते के बारे में किसी को ना बताये। सचिन के साथ उसकी मुलाकातें मुंबई के अलावा दूसरे शहरों में भी हुईं। महिला ने अगस्त 2025 में पुलिस से शिकायत की।