पानीपत में सुंदर बच्चियों की साइको किलर पूनम पकड़ी गई, तीन बच्चियों और खुद के बेटे का मार डाला
सुंदर बच्चियों से चिढ़ती थी पूनम, टब के पानी में डूबोकर ले लेती थी जान
कोई उस पर शक न करे इसलिए खुद के बेटे को भी मार डाला
सुंदर और समझदार है पूनम, फिर भी दूसरे की सुंदरता देख जल्लाद बन जाती थी महिला
पानीपत। ऊपर तस्वीर में नकाब में दिख रही यह महिला नहीं जल्लाद है। इस सनकी महिला की करतूत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हरियाणा के पानीपत की रहनेवाली पूनम नाम की इस महिला को बच्चियों की सुंदरता से चिढ़ हो गई थी। इसलिए इसने तीन बच्चियों को पानी के टब में डबो-डूबोकर मार डाला। बच्चियों की हत्या में वह पकड़ी न जा सके इसलिए उस शतिर दिमाग महिला ने अपने बेटे की भी हत्या कर दी थी। अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। वह पकड़ी भी इसलिए गई कि उसने हाल ही में भावड़ गांव निवासी पाल सिंह की छह साल की बच्ची को मार डाला था। उसकी पानी के टब में डूबने से मौत बताई गई थी। पुलिस को शक हुआ कि छह साल की बच्ची की मौत पानी के टब में कैसे हो सकती है? इसकी जब जांच हुई तो पूनम पकड़ी गई। आईए जानते हैं इस साइको किलर की कहानी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद जो बताया वह चौंकाने वाला है। पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सुंदर दिखने वाले बच्चियों को टारगेट करती थी। 2023 में भी इस महिला ने दो बच्चियों की हत्या की थी। बाद में शक न हो इसलिए उसने अपने बेटे को भी मार डाला। अब चौथे बच्चे की हत्या के बाद यह पकड़ी गई। महिला के दिमाग में था कि कोई बच्ची बड़ी होकर मुझसे ज्यादा सुंदर न दिखे। क्योकि वह अपने को काफी सुंदर मानती थी। एसपी ने बताया कि पूनम अपने नाते-रिश्तेदार और परिवार की बच्चियों की हत्या करती थी। उसे सुंदर बच्चियों से नफरत करती है। इस बार वह इसलिए पकड़ी गई कि 6 साल की कोई बच्ची पानी के टब में डूब कर मर नहीं सकती थी। दूसरा यह कि जिस जगह वह मरी उस कमरे का गेट बाहर से बंद था। इससे पुलिस को शक हो गया। यानी बच्ची को कोई कमरे में ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। और बाहर से गेट बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी सुंदर बच्ची तो देखकर इस साइको किलर महिला का दिमाग खराब हो जाता था। पूनम स्मार्ट और समझदार भी है। लेकिन वह अपने से ज्यादा सुंदर किसी को देख नही सकती थी।
पुलिस ने बताया कि महिला के दो बेटे थे। इनमें से एक बेटे की इसने हत्या इसलिए कर दी कि उस पर किसी को शक न हो। पूनम ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। फिर भी उसे अपनी सुंदरता पर इतना गुमान था कि वह दूसरे को सुंदर देख नही सकती थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब अपने किए पर अफसोस कर रही है। यह महिला पूनम सोनीपत के भावड़ गांव के नवीन की पत्नी है। वर्ष साल 2023 में अपनी ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या कर दी थी। इसके बाद अगस्त 2025 में महिला ने सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था। अब फिर पानीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या की और पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इस बच्ची की बीते दिनों पानी में डूबोकर हत्या की गई थी। सोनीपत के भावड़ गांव निवासी पाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार सोनीपत के रामनगर में रहता है। घर के लोग बारात में व्यस्त थे, तभी महिला ने बच्ची को मार डाला। उनके रिश्तेदार नौल्था गांव निवासी सतपाल के बेटे अमन की शादी थी। पिछले सोमवार को उसकी बारात गई थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी ओमवती, बेटे संदीप, पुत्रवधू, पोती विधि और 10 माह के पौत्र के साथ आए थे।