पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक, कई राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
Holi 2025 : पूरा देश रंगों के पर्व होली में डूबा है। हर कोई अपने अंदाज में अपने अपनों को शुभकामनाएं दे रहा है। चारों ओर खुशियों और रंगों का माहौल है, लोग उल्लास के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। आज होलिका दहन होगा, इसकी के साथ ही होली का पर्व भी शुरु हो जाएगा। वहीं पीएम मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने दी रंगोतसव की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव होलिका दहन ‘सच्ची आस्था’ के निरंतर बने रहने और आख़िरकार एक न एक दिन ‘दुर्भावना के अंत’ का प्रतीक है। यही सदियों से होलिका दहन का शाश्वत संदेश रहा है। होलिकादहन की शुभकामनाएँ!
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा, अधर्म पर धर्म की...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, पाप पर पुण्य की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।
सीएम योगी ने भी दी बधाई
सीएम योगी ने लिखा, आज श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता, गोरखपुर द्वारा आयोजित भक्त प्रह्लाद जी की भव्य शोभायात्रा में सहभाग का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दशकों से चली आ रही पाण्डेयहाता में होलिका दहन की यह परंपरा हमारी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस उत्सव के साथ जुड़कर हम सभी को गौरव की अनुभूति होती है। आप सभी को रंगोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं!