{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बड़ा हादसा : पुणे में दो कंटेनर ट्रकों की भीषण टक्कर, बीच में फंसी कार और 8 की मौत

नवले पुल पर गुरुवार 13 नवंबर को हुआ दिल दहला देनेवाला हादसा 

 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, घायल अस्पतालों में भर्ती

महाराष्ट्र। पुणे के नवले पुल पर गुरुवार 13 नवंबर को दिल दहला देनेवाला हादसा हो गया। दो कंटेनर ट्रक टकराए और उसके बीच में फंस गई और पूरी तरह जल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी और अग्निशमन विभाग के के लोग पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अनुसार 8 शव निकाले जा चुके हैं। जलते वाहनों में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों के मुताबिक हादसा मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद वह एक के बाद एक गाड़ियों से टकराता गया और फिर आग लग गई।

दरअसल, यह घटना पुणे शहर के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हुई। जहां दो बड़े कंटेनर ट्रक के बीच एक कार फंस कर चकनाचूर हो गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। नवले ब्रिज पर शाम को हुई दुर्घटना में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में तुरंत इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस भीषण एक्सीडेंट के बाद व्यस्त राजमार्ग पर यातायात जाम लग गया।

डीसीपी संभाजी कदम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घायल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती हैं। बचाव अभियान जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुणे पुलिस ने बताया कि करीब सात वाहनों की टक्कर इस दुर्घटना में शामिल थी। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और मलबा हटाने का काम जारी है। उधर, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर अपनी पोस्ट में शोक व्यक्त किया और कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।