{"vars":{"id": "125128:4947"}}

राहुल गांधी ने दिया करारा जवाब-मोदीजी, आपका और आपके मंत्रियों को एपस्टिन से जोड़ा जाना शर्म की बात

अमेरिका के साथ किया गया व्यापार समझौता और देश को बेचना शर्म की बात है

 

देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे, मैं नही आप शर्म करो

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शर्म की बात करते हैं, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। प्रधानमंत्री, उनके मंत्रियों और उनके सहयोगियों का नाम ऐसे व्यक्ति यानी एम्सटीन फाईल के साथ जोड़ा जाना शर्म की बात है। कांग्रेस नेता ने कहाकि ’आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया, ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया, ये शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी से जुड़े अमेरिका में चल रहे मामलों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि इस मामले में 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे भाजपा के फाइनेंशियल आर्किटेक्चर से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि वे और कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ’एआई इम्पैक्ट समिट’ में किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा था कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और ’नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

राहुल गांधी ने कहाकि मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता और भारत का पूरा डेटा सौंपा जाना शर्म का विषय है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध से क्यों डरते हैं? आपने टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है। क्योंकि वो बीजेपी ् और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। कहाकि मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए।