{"vars":{"id": "125128:4947"}}

एप्सटीन फाईल में मोदी और हरदीप पुरी का नाम है तो क्या वह जवाब नही देंगे-सांसद संजय सिंह

अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत के करोड़ों किसानों के डेथ सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर है

 

मणिकर्णिका मामले में जिस पर मुकदमा है वह बनारस घूम रहा है, कमिश्न को बताइए कि गिरफ्तार कर लिजिए 

महाझूठी पार्टी है भाजपा, सब नाटक, झूठ और जवाबदेही से बचने का तरीका 

वाराणसी, भदैनी मिरर। आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और सांसद संजय सिंह शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार की बखिया उधेड़ी। कहाकि यह दंगाइयों, साजिशकर्ताओं और देश के करोड़ों किसानों के डेथ सर्टिफिकेट पर दस्तखत करनेवाली सरकार है। काशी के मणिकर्णिका घाट पर कथित रूप से अहित्याबाई की मूर्ति क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के बारे में उन्होंने कहा-कमिश्नर को बता दीजिए कि मणिकर्णिका मामले में जिस पर एफआईआर है वह बनारस में घूम रहा है। गिरफ्तार कर लिजिए। उन्होंने बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गहरी साजिश का हिस्सा बताया और कड़ी निंदा की।

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9VBZwXpIDHc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9VBZwXpIDHc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते पर सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि अमेरिका ने हमेशा भारत को धोखा दिया है और हर बार रूस ने भारत का साथ दिया है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में हि‍स्‍सा लेने पहुंचे संजय सिंह ट्रेड डील से खासे नाराज दिखे। कहा कि हाल ही में जारी संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सभी कृषि उत्पाद अमेरिकी बाजार के लिए खोल दिए गए हैं। ऐसे में भारतीय किसान कैसे प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। प्रत्येक अमेरिकी किसान को सालाना लाखों की सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान इस प्रकार की सहायता से वंचित हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि यह ट्रेड डील कैसी है कि अमेरिका के सामानों पर जीरो प्रतिशत टैक्स और भारत से अमेरिका जानेवाले सामानों पर 18 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है, फिर भी सरकार ने कोयला अमेरिका से खरीदने का निर्णय लिया है। हमें यह पता लगाना होगा कि इस समझौते से किन व्यापारियों को लाभ हो रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को बेचने का काम किया है और यह सब कुछ एपस्टीन फाइल्स में उनके नाम आने के दबाव में किया गया है। संजय सिंह ने कहाकि आपने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है। यह समझौता देश के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने कहाकि यह समझौता यह केवल किसानों के हितों की नीलामी नहीं है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा खतरा है। इस प्रकार के समझौतों से भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों की बाढ़ आ जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादकों को नुकसान होगा। व्यापारियों के हितों में किये गये इस समझौते में किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया है। इस समझौते के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे किसानों के अधिकारों के लिए एकजुट हों और इस समझौते का विरोध करें। कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी भलाई के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। 

बिहार में सासद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहाकि पप्पू यादव पिछले कई सालों से बिहार में अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की निंदा करता हूं और यह भाजपा की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। दिल्ली में जगह-जगह गड्ढे और लोगों की हो रही मौत के सवाल पर कहाकि यह देश में अबतक की सबसे संवेदनहीन सरकार है। एमसीडी से लगायत प्रदेश और केंद्र में उनकी सरकार है। फिर भी कह रहे कि उन्हें सभी गड्ढे भरने में सात साल लग जाएंगे। अरे भाई यदि गड्ढा नही भर सकते तो कम से कम बांस-बल्ली लगाकर गड़ढे को सुरक्षित तो करो कि कोई हादसा न हो सके। भाजपा और मनोज तिवारी अत्यंत संवेदनहीन हैं। इनके सामने जनता के जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। यह गड्ढे खोदेंगे और खुले छोड़ देंगे।