झारखंड के बाद अंडमान समुद्र में हेलीकाप्टर क्रैश, बचा लिये गये 7 लोग
एक दिन पहले झारखंड में भी हुआ क्रैश हुआ था मेडिकल एयर एम्बुलेंस प्लेन, सभी सात लोगों की हो गई थी मौत
हेलिकाप्टर ने नॉर्थ और मिडिल अंडमान जिले के मायाबंदर से भरी थी उड़ान
नई दिल्ली। सोमवार को झारखंड में विमान हादसे के बाद अब मंगलवार को अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें सात लोग सवार थे और यह हादसा 24 फरवरी की सुबह 9.30 बजे हुआ। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह नॉर्थ और मिडिल अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद क्रू मेंबर्स समेत सात लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। उसमें सवार सभी सात लोगों को बीच समुद्र में बचा लिया गया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह 8.45 बजे श्री विजयपुरम से उड़ान भरी और सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर समुद्र में क्रैश हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ टेक्निकल खराबी थी और पायलट ने समुद्र में क्रैश-लैंडिंग की।
आपको बता दें कि सोमवार शाम को झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश हो गया था। इस प्लेन में भी सात लोग सवार थे और हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7. 11 बजे उड़ान भरने के कुछ समय बाद समरिया के पास कसारिया/बरियातू पंचायत इलाके में जंगल के अंदर क्रैश हुआ।