{"vars":{"id": "125128:4947"}}

पिता ने अपनी ही छह साल की बेटी से किया दुष्कर्म ! पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा का मामला

 

रक्तश्राव होने से बच्ची की बिगड़ी हालत, मां ने ही दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

पुलिस की पूछताछ में आरोपित पिता ने किया आरोप से इनकार, जांच जारी 

झारखंड। झारखंड प्रदेश के पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा में पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार करनेवाली घटना हुई। यहां एक पिता पर अपनी ही मानसिक रूप से दिव्यांग छह वर्षीया बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप कोई और नही आरोपित की पत्नी और बच्ची की मां ने लगाया है। घटना 19 फरवरी की बताई गई है। बताते हैं कि बच्ची की तबियत बिगड़ने पर मां ने पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बच्ची को इलाज के लिए जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि दुष्कर्म के कारण बच्ची को काफी रक्तस्राव हो रहा था। 20 फरवरी को जब तबीयत ज्यादा बिगड गयी तो मां ने बच्ची से जानकारी ली। तब बच्ची ने बताया कि पिता ने ही उसके साथ गलत काम किया है। रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी और की संलिप्तता तो नही है। क्योंकि आरोपित पिता ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।