Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें तारीखों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ पर अलग-अलग राज्यों में बैंक रहेंगे बंद; डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
भदैनी मिरर: अक्टूबर महीने में त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों की झड़ी के कारण बैंकों में छुट्टियों की लंबी कतार लगने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में यदि आपको चेक जमा करना हो, ड्राफ्ट बनवाना हो या काउंटर से जुड़ा कोई अन्य आवश्यक काम निपटाना हो, तो अपने शहर की छुट्टी देखकर ही घर से बाहर निकलें।
देशभर में समान रूप से रहने वाली राष्ट्रीय व साप्ताहिक छुट्टियां
कुछ छुट्टियां ऐसी हैं, जिन पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत पूरे देश में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे:
-
02 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
-
04 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
10 अक्टूबर (शनिवार): दूसरा शनिवार
-
11 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
18 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार
-
25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
त्योहारों पर शहर व राज्यवार बैंकों की छुट्टियां (Regional Holidays)
दुर्गा पूजा, विजयादशमी (दशहरा), शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे पर्वों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
-
17 अक्टूबर (महा सप्तमी): अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
-
19 अक्टूबर (महाअष्टमी / दुर्गा पूजा): कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, चेन्नई, आइजोल, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
-
20 अक्टूबर (दशहरा / विजयादशमी): उत्तर प्रदेश (वाराणसी, लखनऊ, कानपुर आदि), दिल्ली समेत कई प्रमुख राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।
-
21 अक्टूबर (विजयादशमी / दसैं): कोलकाता, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
-
22 और 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा और दसैं के उपलक्ष्य में गंगटोक (सिक्किम) में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
-
26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा / वाल्मीकि जयंती): अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में छुट्टियां रहेंगी।
-
29 अक्टूबर (करवा चौथ): शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
-
31 अक्टूबर (सरदार पटेल जयंती): अहमदाबाद में बैंकों का अवकाश रहेगा।
बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24x7 निर्बाध रूप से चालू रहेंगी:
-
UPI ट्रांजैक्शन: PhonePe, Google Pay, Paytm आदि से लेन-देन।
-
नेट व मोबाइल बैंकिंग: ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अकाउंट बैलेंस चेक।
-
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर: NEFT, RTGS और IMPS सेवाएं चालू रहेंगी।
-
एटीएम व कैश डिपॉजिट मशीन (CDM): नकद निकासी और एटीएम मशीनों के जरिए डिपॉजिट की सुविधा।
हालांकि, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट (DD) और दस्तावेज संबंधी कार्य बैंक खुलने के बाद ही संभव हो पाएंगे।