{"vars":{"id": "125128:4947"}}

सोशल मीडिया पर ईरानी युवती से शुरू यू-ट्यूबर की प्रेम कहानी थाने पहुंची, सास ने कहा-बहू देती है अग्रेजी व फारसी में गाली 

दो साल पहले ईरानी युवती फायजा से की थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी

 

फायजा ने लगाये सास और ननदों पर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप 

मुरादाबाद। मुरादाबाद के एक यू-ट्यूबर की सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी थाने पहुंच गई। दो साल पहले यूट्यूबर पंकज दिवाकर और ईरान की रहने वाली फायजा का रिश्ता सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ। दोनों ने प्रेम विवाह किया और लोगों के बीच मिसाल बने। लेकिन अब यही रिश्ता घरेलू झगड़े मे तब्दील हो गया। वही सास-बहू के झगड़े, देहज उत्पीड़न के आरोप की कड़वाहट अब इनकी जिंदगी में घुल गई है। 
यहां विदेशी बहू ने पुलिस से शिकायत की तो सास ने भी पुलिस के सामने आरोप लगा दिये। कहाकि बहू और बेटा उनसे मारपीट करते हैं। ईरान से आई फायजा ने सास और ननदों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और अब अपने देश लौटने की गुहार लगाई है। फायजा ने ससुराल वालों पर आरोप लगाये हैं कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। ब्लैकमेल भी किया जा रहा और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पंकज की मां कुंता देवी ने कहाकि विदेशी बहू झूठे आरोप लगाकर घर की सम्पत्ति बेचने का दबाव बना रही है। कहा कि फायजा अंग्रेजी और फारसी में गालियां देती है जिनका अर्थ परिवार को समझ नहीं आता।

मुरादाबाद शहर के यूट्यूबर पंकज कुमार दिवाकर से ईरानी युवती फायजा ने प्रेम विवाह किया था। फायजा ने महिला थाने और एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत की है। उसका कहना है कि सास ने पति के साथ के निजी वीडियो बना लिए हैं। इसके जरिए सास और ननद उसे ब्लैकमेल कर रहीं हैं। रुपये और तोहफे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रही हैं। पंकज की 2022 में फायजा से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई। सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पंकज कुमार दिवाकर यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। उनकी पत्नी फैजा उर्फ फाएजे अर्वांदी ईरान के हमदान सिटी की रहने वाली हैं। ईरान में सरकारी टीचर हैं। फैजा के बुलाने पर पंकज ईरान गए। इसके बाद 2023 में फायजा उससे मिलने भारत आई। 2024 में फैजा लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई और हिंदू रिति रिवाज से पंकज से शादी कर ली। फिर कोर्ट मैरेज किया। गुरूवार को फायजा पति पंकज के साथ महिला थाने पहुंचीं और सास, तीन ननद व ननदोई पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एसपी सिटी कार्यालय पहुंची। अब फायजा ने ईरान लौटने की इच्छा जताई है। जबकि पति पंकज ने भी उसके साथ जाने की बात कही है। एसपी सिटी ने फायजा को सुरक्षा उपलब्ध कराने का  भरोसा दिलाया। अपने देश लौटने में मदद की बात कही।

फायजा का कहना है कि उसे पति का पुराना मोबाइल सास के पास है जिसे उन्होंने छिपा दिया है। इस मोबाइल में ही पति और उनकी फोटो और वीडियो हैं। फायजा ने आशंका जताई है कि इस वीडियो को उन्हें और पंकज को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आरोप यह भी है कि सास ने अपने व्हाटसएप स्टेटस पर भी उसके अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे। जबकि सास अपनी बहू के आरोपों को निराधार बता रही है। उनका कहना है कि फायदा झूठे आरोप लगा रही है। वह सम्पत्ति बिकवाने के बाद पति के साथ अपने देश जाना चाहती है। फायजा से शादी के बाद पंकज ने मुरादाबाद में कैफे खोल लिया था। पारिवारिक कलह के कारण कैफे बंद कर दिया।