{"vars":{"id": "125128:4947"}}

इजरायल ने ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर किया हमला 

हमले में ईरान के तीन जहाज डूब गए 

 

सैटेलाइट इमेज में ओमान की खाड़ी के पास कोर्नाक नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें दिख रही

नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर किया हमला किया है। 3 जहाज डूबे; कई इमारतें तबाह हो गई हैं अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर हमला किया है। सैटेलाइट इमेज में पता चला है कि इस हमले में ईरान के तीन जहाज डूब गए हैं।

सैटेलाइट इमेज में ओमान की खाड़ी के पास दक्षिणी ईरान में कोर्नाक नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें दिख रही हैं। ये इमेज रविवार को जारी की गई थीं। इस हमले में नुकसान या ऑपरेशनल असर का कोई ऑफिशियल असेसमेंट पब्लिकली जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के लोगों के साथ प्रमुख नेताओं की मौत हो गई थी। ईरान ने भी अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब दिया है। दोनों पक्षों से मिसाइल हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

इसी बीच अब ईरान में कोर्नाक नेवल बेस पर हमला हुआ है। अमेरिका काफी समय से ईरान को न्यूक्लियर एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए कह रहा था, लेकिन ईरान ने काम जारी रखा। इसके लिए अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाया, जिसमें इजरायल ने पूरा समर्थन किया।
अमेरिका के इस ऑपरेशन के तहत ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए। ईरान ने भी हमलों का जवाब देते हुए सात देशों में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया। इन हमलों के बाद दोनों पक्षों में बनाव और बढ़ता जा रहा हैं और संकट के बादल मंडारने लगे हैं।