{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग की मुश्किलें बढ़ीं: चीनी जासूस से अफेयर के खुलासे के बाद पर्सनल लाइफ और ऑफिस के बर्ताव पर उठे बड़े सवाल

बेटी के सामने कथित जासूस एलिस हुआंग को गले लगाते दिखे थे हुआंग; पत्नी से बेवफाई स्वीकारने के साथ ही कर्मचारियों पर गुस्से और बदसलूकी के किस्से भी आए सामने

 

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, टेक डेस्क: वैश्विक चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) एक के बाद एक कई बड़े विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कंपनी से इस्तीफा देने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और कॉर्पोरेट व्यवहार को लेकर ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने टेक जगत में सनसनी फैला दी है। ताइपे में चीन की एक कथित जासूस के साथ उनकी नजदीकियां और बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका आक्रामक व्यवहार इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

बेटी के सामने चीनी जासूस के करीब दिखे थे जेन्सेन हुआंग

द न्यूयॉर्क पोस्ट और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 वर्षीय अरबपति जेन्सेन हुआंग के संबंध सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी 49 वर्षीय एलिस हुआंग के साथ रहे हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2024 में ताइपे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सबसे ज्यादा चर्चा मई 2025 में ताइपे के एक महंगे रेस्तरां में हुई उस घटना की है, जहां डिनर के दौरान जेन्सेन और एलिस एक-दूसरे की कमर में हाथ डाले बैठे थे। हैरानी की बात यह है कि उसी टेबल पर जेन्सेन की 35 वर्षीय बेटी मैडिसन हुआंग और उनके मंगेतर (अब पति) निको कैप्रेज भी मौजूद थे। यहां तक कि मैडिसन ने ही अपने फोन से दोनों की साथ में तस्वीर खींची थी।

पत्नी से बेवफाई स्वीकार और अमेरिकी खुफिया जांच

इस मामले के सार्वजनिक होने से पहले ही जेन्सेन हुआंग ने पीआर (PR) कंपनियों की मदद ली थी, लेकिन 8 नवंबर को उन्होंने एनवीडिया की वेबसाइट पर एक ईमेल जारी कर खुद स्वीकार किया कि उन्होंने "अपनी पत्नी (लौरी हुआंग) के साथ बेवफाई की है।" उन्होंने माना कि उनके इस कदम से उनके परिवार को गहरी ठेस पहुंची है।

इस खुलासे के बाद एनवीडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जांच करने की घोषणा की है कि क्या कंपनी के सह-संस्थापक किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बने थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि जेन्सेन के अन्य कर्मचारियों के साथ भी संबंध रहे हैं।

दोषी छवि के उलट: मीटिंग्स में अधिकारियों को गालियां देते थे हुआंग

सार्वजनिक मंचों पर हमेशा मुस्कुराने वाले, कर्मचारियों को सफलता का श्रेय देने वाले और अपनी खास काली लेदर जैकेट के लिए पहचाने जाने वाले जेन्सेन हुआंग की कॉर्पोरेट छवि पूरी तरह अलग बताई जा रही है। द पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बंद कमरों की बैठकों में उनका व्यवहार बेहद आक्रामक और क्रूर था। वह कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों को सबके सामने अपमानित करते थे और छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते थे।

  • एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट को दी थी बद्दुआ: रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मीटिंग में 30 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उन्होंने तत्कालीन एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जय पुरी से कहा था, "मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें फ्लू हो जाए... और तुम मर जाओ ताकि हमें इस परेशानी से छुटकारा मिले।"

  • फेंक दी थी पानी की बोतल: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा स्थित एनवीडिया मुख्यालय में एक बैठक के दौरान गुस्से में उन्होंने कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी पर पानी की बोतल तक फेंक दी थी।

कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस के साथ भी उनके टकराव की खबरें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, इन बड़े खुलासों के बाद एनवीडिया में आंतरिक हलचल तेज हो गई है और कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ के रूप में कंपनी की कमान संभाल रही हैं।