{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी के डॉ. स्वरूप पटेल अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में आमंत्रित, नेपाल में जटिल घुटना प्रत्यारोपण पर साझा किया अनुभव

एपेक्स हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने पाटन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कोर्स में लिया हिस्सा

 
वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर के एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने नेपाल के ललितपुर स्थित पाटन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित “कॉम्प्लेक्स प्राइमरी टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स” में भाग लेकर अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन (IAA) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा किया अनुभव
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में डॉ. स्वरूप पटेल ने जटिल घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से एक्स्ट्रा-आर्टिकुलर डिफॉर्मिटी और प्री-एक्सिस्टिंग हार्डवेयर में टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया।
उनका यह सत्र उपस्थित चिकित्सकों और प्रतिभागियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। 
लाइव सर्जरी और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान कई शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शामिल रहे:
  • लाइव सर्जरी डेमो
  • विशेषज्ञ लेक्चर्स
  • पैनल डिस्कशन और डिबेट
  • सॉ-बोन प्रैक्टिकल सेशन
इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और क्लिनिकल अनुभवों से अवगत कराया गया।
वाराणसी के लिए गर्व की बात
एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि डॉ. स्वरूप पटेल की अंतर्राष्ट्रीय पहचान न केवल संस्थान बल्कि पूरे वाराणसी के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एपेक्स हॉस्पिटल की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करती है।