युवा स्पाइन सर्जनों की राष्ट्रीय बैठक में बीएचयू का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. संजय यादव
कंजॉइंट नर्व रूट विसंगतियों की पहचान, उपचार और सर्जरी की चुनौतियों पर साझा करेंगे अनुभव
वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के अस्थि रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव युवा स्पाइन सर्जनों की वार्षिक बैठक में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। 28 व 29 नवंबर को आयोजित होने वाली जीओए युवा स्पाइन सर्जनों की इस बैठक में वह कंजॉइंट नर्व रूट विसंगतियों पर अपना चिकित्सकीय अनुभव और विशेषज्ञ दृष्टिकोण साझा करेंगे।
अपनी प्रस्तुति में डॉ. यादव इन विसंगतियों की पहचान, उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों और सर्जरी की योजना तैयार करने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वह बताएंगे कि इस तरह की विसंगतियों की समय रहते पहचान करना सर्जिकल उपचार के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उनकी सहभागिता से स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में चिकित्सकीय अनुभवों और विशेषज्ञ जानकारियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।