{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बीएचयू नेत्र विभाग में ओपीडी का नया शेड्यूल जारी, देखें किस दिन कौन से डॉक्टर बैठेंगे 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के लिए जाने से पहले नोट करें नया समय

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग (Eye Department) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विभाग में डॉक्टरों के ओपीडी (OPD) शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया गया है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

यदि आप भी बीएचयू के नेत्र विभाग में आंखों की जांच या परामर्श के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो डॉक्टरों की नई रोस्टर सूची ज़रूर नोट कर लें।

सप्ताह के अनुसार डॉक्टरों का नया ओपीडी शेड्यूल:

  1. सोमवार: प्रो. प्रशांत भूषण
  2. मंगलवार: प्रो. दीपक मिश्रा
  3. बुधवार: डॉ. आलोक कुमार
  4. गुरुवार (महीने का पहला और पाँचवाँ गुरुवार): प्रो. प्रशांत भूषण एवं प्रो. दीपक मिश्रा
  5. गुरुवार (महीने का दूसरा, तीसरा और चौथा गुरुवार): प्रो. राजेंद्र प्रकाश मौर्य
  6. शुक्रवार: प्रो. राजेंद्र प्रकाश मौर्य
  7. शनिवार: डॉ. संजय बोसाक

गुरुवार के शेड्यूल पर विशेष ध्यान दें मरीज

अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के ओपीडी शेड्यूल में महीने के हफ्ते के हिसाब से बदलाव रहेगा। महीने के पहले और पाँचवें गुरुवार को जहाँ प्रो. प्रशांत भूषण और प्रो. दीपक मिश्रा मरीजों को परामर्श देंगे, वहीं महीने के दूसरे, तीसरे और चौथे गुरुवार को प्रो. राजेंद्र प्रकाश मौर्य ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।

नेत्र विभाग में रोजाना पूर्वांचल समेत बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। इस नए शेड्यूल के लागू होने से मरीजों को अपने संबंधित डॉक्टर से परामर्श लेने में आसानी होगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।