{"vars":{"id": "125128:4947"}}

BHU Hospital Recruitment: बीएचयू अस्पताल को मिलेंगे 176 नए डॉक्टर, नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भी नियुक्तियां

बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को मिलेंगे 176 नए फैकल्टी डॉक्टर, जानिए किस विभाग में हैं कितने पद और कब तक है आवेदन की आखिरी तारीख

 

वाराणसी, भदैनी मिरर ब्यूरो: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। बीएचयू प्रशासन ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न विभागों में फैकल्टी (डॉक्टरों) के 176 पदों पर भर्ती अधिसूचना (Recruitment Notification) जारी कर दी है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (NCA) और ट्रॉमा सेंटर में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB) के लिए भी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

पहली बार मिलेंगी ये सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

बीएचयू के इतिहास में पहली बार इंडोक्राइन सर्जरी (Endocrine Surgery) और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी सर्जरी (Gastroenterology Surgery) के विशेषज्ञों की भी स्थाई रूप से नियुक्ति होने जा रही है। वर्तमान में इन्हें जनरल सर्जरी विभाग के अंतर्गत शामिल किया गया है। इन सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के आने से अब मरीजों को जटिल हार्मोनल समस्याओं और पाचन तंत्र (गैस्ट्रो) से जुड़ी गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक इलाज मिल सकेगा।

किस विभाग में कितने पद? यहाँ देखें पूरी लिस्ट (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा ध्यान क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी सेवाओं पर दिया गया है। विभिन्न विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है:

विभाग का नाम पदों की संख्या
एनेस्थीसिया विभाग (Anesthesia) 18 (सर्वाधिक)
जनरल मेडिसिन (General Medicine) 17
जनरल सर्जरी (General Surgery) 15
न्यूरो सर्जरी (Neuro Surgery) 07
बाल रोग विभाग (Pediatrics) 07
पैथोलॉजी (Pathology) 07
कार्डियोलॉजी (Cardiology) 05
नेफ्रोलॉजी (Nephrology) 05
एनाटॉमी (Anatomy) 04
माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) 04
इंडोक्राइनोलॉजी (Endocrinology) 03
गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी (Gastroenterology) 03
हड्डी रोग विभाग (Orthopedics) 03
बायोकेमेस्ट्री (Biochemistry) 03
डर्मेटोलॉजी (Dermatology) 02
ऑप्थेमोलॉजी (Ophthalmology) 02
पीडियाट्रिक सर्जरी (Pediatric Surgery) 02
कम्युनिटी मेडिसिन (Community Medicine) 02
मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (Molecular Biology) 02
ईएनटी (ENT) 01
फॉरेंसिक मेडिसिन (Forensic Medicine) 01
सेंटर ऑफ बायोस्टेटिस्टिक्स 01
न्यूरोलॉजी (Neurology) 01

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, रिसर्च को मिलेगी रफ्तार

नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष केंद्र) और क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB) जैसी नई और आधुनिक स्वास्थ्य इकाइयों में इन डॉक्टरों की तैनाती से बीएचयू अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा।

आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और 10 जुलाई तक अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।