{"vars":{"id": "125128:4947"}}


 जानें कौन हैं आमिर खान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' के शाइनिंग 10 सितारे? जो करने जा रहे इस फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू

 

Sitaare Zameen Par : 2007 की क्लासिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताज़ा हैं। अब आमिर खान उसी भावना को एक नए रंग में लेकर आ रहे हैं ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है और अब दर्शकों की नजरें इसके सितारों पर टिकी हैं – खासकर उन 10 नए चेहरों पर जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

ये हैं 'सितारे ज़मीन पर' के राइजिंग स्टार्स

गुड्डू, सुनील, शर्माजी, करीम, लोटस, बंटू, सतबीर, राजू, गोलू और हरगोविंद — ये दस किरदार सिर्फ नाम नहीं, बल्कि वो मासूमियत और मस्ती हैं, जो फिल्म को एक दिल से दिल तक पहुंचने वाला सफर बनाएंगे। इन सभी का मार्गदर्शन करेंगे कोच गुलशन, जो इन बच्चों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव लाएंगे। 

फिल्म में इन किरदारों को पर्दे पर जीवंत बनाएंगे: अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर।

सोशल मीडिया पर हुआ धमाकेदार इंट्रोडक्शन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने इन चेहरों को खास अंदाज़ में पेश करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – "मिलिए शाइनिंग सितारे से जो करेंगे गुलशन की में दम। #SitaareZameenPar का ट्रेलर अब आउट है।"

स्टारकास्ट और म्यूजिक
फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके गाने लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और संगीत दिया है शंकर-एहसान-लॉय की मशहूर तिकड़ी ने। स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, और डायरेक्शन की कमान संभाली है ‘शुभ मंगल सावधान’ फेम आर. एस. प्रसन्ना ने।

कब और कहां देखें
'सितारे ज़मीन पर' को 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।