TVK की ऐतिहासिक जीत के बीच विजय थलापति से मिलने पहुंचीं तृषा, फैंस बोले- 'तमिलनाडु की फर्स्ट लेडी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, भदैनी मिरर।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय थलापति के लिए आज का दिन दोहरी खुशियों भरा रहा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी कामयाबी के जश्न के बीच, विजय की कथित 'लेडी लव' और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
विजय को घर जाकर दी बधाई
पार्टी की जीत के बाद तृषा कृष्णन विजय को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने उनके आवास पर पहुंचीं। वायरल वीडियो में तृषा अपनी कार के अंदर से बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने पैपराजी को 'थम्स-अप' का पोज भी दिया। इस मुलाकात के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें "तमिलनाडु की फर्स्ट लेडी" कहना शुरू कर दिया है।
जन्मदिन और तिरुपति दर्शन
बता दें कि आज (4 मई) तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी है। अपने खास दिन की शुरुआत उन्होंने तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वरा मंदिर में दर्शन के साथ की थी। फैंस का मानना है कि विजय की राजनीतिक जीत तृषा के लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।
अफेयर और तलाक की अफवाहों ने पकड़ा जोर
विजय और तृषा के अफेयर की खबरें लंबे समय से गॉसिप गलियारों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक शादी समारोह में दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद इन चर्चाओं को और बल मिला। दूसरी ओर, कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। संगीता का आरोप है कि विजय उन्हें समय नहीं देते और उनके किसी अन्य महिला से संबंधों के कारण परिवार में तनाव की स्थिति है। हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने ही इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है।