19 मिनट वाले MMS वीडियो को लेकर फैली ‘सुसाइड’ वाली खबर झूठी! AI डीपफेक और अफवाहों ने मचाया खौफ
सोशल मीडिया पर 19 मिनट का कथित MMS वायरल होते ही फैल गई दहशत; फैक्ट-चेक में सुसाइड वाली कहानी निकली फेक, AI डीपफेक बनाने वाला पूर्व साथी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तथाकथित "19 मिनट्स वाला MMS वीडियो" इंटरनेट पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई फेक दावे, स्क्रीनशॉट और एडिटेड क्लिप्स भी तेजी से फैलाए गए। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया जा रहा था कि वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया है। इस दावे ने इंस्टाग्राम, X और टेलीग्राम पर भारी पैनिक पैदा कर दिया।
हालांकि, फैक्ट-चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया है। सुसाइड वाली महिला और वीडियो क्लिप में दिख रही महिला-दोनों अलग-अलग हैं।
क्या दावा किया जा रहा था?
19 मिनट 34 सेकंड के वायरल MMS के बाद एक और वीडियो सामने आया।इसमें एक महिला की डेड बॉडी जमीन पर पड़ी दिखती है और साथ में आवाज आती है कि-“वायरल वीडियो के अपमान के कारण उसने खुदकुशी कर ली।”
लोगों ने तुरंत इसे 19 मिनट वाले वायरल वीडियो से जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने लगी।
सच्चाई: सुसाइड वाली खबर फेक - वीडियो में दिख रही लड़की कोई और
फैक्ट-चेकिंग एजेंसियों की जांच में पता चला कि-
- सुसाइड वाली महिला वायरल MMS वाली महिला नहीं है।
- दोनों के चेहरे, लोकेशन, कपड़े और परिस्थितियां पूरी तरह अलग हैं।
- वीडियो को गलत नैरेशन के साथ जोड़कर वायरल किया गया।
जांच में बड़ा खुलासा: AI डीपफेक बनाने वाला निकला लड़की का एक्स-बॉयफ्रेंड
पुलिस साइबर टीम की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई—
- वायरल AI डीपफेक लड़की के पूर्व साथी ने बदला लेने के इरादे से बनाया था।
- उसने AI टूल्स से मॉडल तैयार किया और इसे पेड वेबसाइट्स पर पैसे कमाने के लिए अपलोड कर दिया।
- शुरुआती कुछ दिनों में आरोपी ने इससे लाखों रुपये कमा लिए।
- साइबर टीम ने IP एड्रेस ट्रैक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सभी डिजिटल डिवाइस जब्त किए।
कौन है Sweet Zannat? वायरल वीडियो में उन्हीं का नाम घसीटा गया
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि वीडियो मेघालय की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर Sweet Zannat का है।
उन्होंने 28 नवंबर को एक वीडियो जारी कर साफ कहा-
- “ये वीडियो AI Deepfake है।”
- “मुझे ध्यान से देखो और वीडियो को देखो -क्या दोनों एक जैसी लगती हैं?”
- “मैं मुश्किल से 12वीं पास हूं और वीडियो में लड़की इंग्लिश में बात कर रही है।”
- वायरल होने के बाद उनके अकाउंट पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं।
सोशल मीडिया पर MMS मांगने की होड़
वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर संवेदनहीनता की सबसे बड़ी मिसाल देखने को मिली—
- लोग वीडियो लिंक मांगते दिखे
- फेक चैनल इसे मॉनेटाइज करने लगे
- कई फर्जी प्रोफाइल लड़की का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं
यह सोशल मीडिया की बर्बरता को दिखाता है कि कैसे गलत सूचनाओं और AI तकनीक के दुरुपयोग से किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है।
AI Deepfake एक बढ़ता खतरा -साइबर पुलिस ने की अपील
साइबर सेल ने चेतावनी जारी की—
- बिना सोचे-समझे किसी भी वीडियो पर भरोसा न करें
- किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन करना अपराध है
- Deepfake फैलाने पर सख्त IT एक्ट के तहत गिरफ्तारी संभव
अपील-
19 मिनट वाला वायरल MMS वीडियो और उससे जुड़ी सुसाइड वाली कहानी पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।
AI डीपफेक के जरिए लड़की का नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया।
सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर किसी की प्रतिष्ठा और जिंदगी से खिलवाड़ न करें।