Ranbir Kapoor's Ramayana: टला 'रामायण' का मच-अवेटेड ट्रेलर, Sony Pictures बना ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर; जानें बड़ी वजह
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रिलीज होने वाला था नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर; निर्माता नमित मल्होत्रा ने ग्लोबल रिलीज की रणनीति के तहत लिया बड़ा फैसला
मुंबई(भदैनी मिरर): रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के ट्रेलर का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (San Diego Comic-Con) में जिस ट्रेलर का भव्य अनावरण होने वाला था, उसे फिलहाल के लिए स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को और बड़े पैमाने पर ले जाने के लिए 'सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट' (Sony Pictures Entertainment) को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में शामिल किया गया है। इसी रणनीतिक साझेदारी के चलते अब ट्रेलर को एक नई और खास वैश्विक तारीख पर लॉन्च किया जाएगा।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?
प्राइम फोकस स्टूडियोज और DNEG के प्रमुख नमित मल्होत्रा ने इस ऐतिहासिक साझेदारी का ऐलान करते हुए लिखा:
"आज हमारी 'रामायण' के लिए बेहद खास पल है। रामायण को पूरी दुनिया तक ले जाने का मेरा सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी के जरिए हकीकत बन रहा है। इसी के मद्देनजर, अब हम अपने ट्रेलर को वैश्विक स्तर पर एक नई तारीख पर लॉन्च करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक गर्व का क्षण होगा, जहां भारतीय संस्कृति की इस महान गाथा को किसी भी बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर की तरह पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
हॉलीवुड लेवल का VFX और 4000 करोड़ का बजट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है, जिसका अनुमानित बजट 4,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
-
स्टार कास्ट: फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (भगवान हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
-
संगीत: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) और हंस ज़िमर (Hans Zimmer) मिलकर फिल्म का म्यूजिक स्कोर तैयार कर रहे हैं, जबकि संवाद और गीत कुमार विश्वास के हैं।
-
विजुअल इफेक्ट्स: ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG (जिसने 'ड्यून्स' और 'इंटरस्टेलर' जैसी फिल्मों के VFX बनाए हैं) इस फिल्म के विजुअल्स पर काम कर रहा है।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के रिलीज शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 'रामायण' दो भागों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी:
-
पहला भाग: दीपावली 2026 (Diwali 2026)
-
दूसरा भाग: दीपावली 2027 (Diwali 2027)
भले ही ट्रेलर की रिलीज डेट थोड़ी आगे बढ़ गई हो, लेकिन सोनी पिक्चर्स के जुड़ने से यह साफ हो गया है कि भारतीय सिनेमा की यह सबसे बड़ी महागाथा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचने की तैयारी में है।