{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Ramayana Advance Booking US: रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' का अमेरिका में जलवा

भारत में 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद; 'आदिपुरुष' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'रामायण'

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली (भदैनी मिरर): बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रॉकस्टार यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' (Ramayana: Rise of a Legend) की अमेरिका (US) में एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस महाकाव्य फिल्म को ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है।

अमेरिका में प्री-सेल में 1 लाख डॉलर पार

लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स (BFilmy) के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने अमेरिका में 100,000 डॉलर (लगभग 1.05 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक 1,430 शो के लिए 5,200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और कुल $111,400 की कमाई हो चुकी है।

'वेंकी बॉक्स ऑफिस' के अनुसार, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अमेरिका में टिकटों की बिक्री 19 दिन पहले ही खोल दी गई है। वहीं, 'फैंडैंगो' (Fandango) ने मूवीगोअर्स के लिए IMAX टिकटों पर $7 तक की छूट का स्पेशल प्रोमो ऑफर भी पेश किया है।

नया ट्रेलर और धमाकेदार पोस्टर जारी

यूएस एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर और मुख्य कलाकारों के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं:

  • रणबीर कपूर (भगवान राम): एक पोस्टर में रणबीर कपूर को जंगल में एक्शन सीक्वेंस के दौरान भगवान राम के रूप में दिखाया गया है।

  • यश (रावण): दूसरे पोस्टर में यश रावण के खौफनाक अवतार में लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद कुबेर की सेना के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, फिल्म का टेंटेटिव रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट तय किया गया है। इसे दुनियाभर में 3D, IMAX और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स (PLF) में रिलीज किया जाएगा।

भारत में 100 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

अग्रिम बुकिंग के इस शानदार रिस्पॉन्स ने भारत में भी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

  • पहला दिन (Day 1): ट्रेड प्रेडिक्शन की मानें तो 'रामायण' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के बाद 100 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन सकती है।

  • ओपनिंग वीकेंड: शुरुआती रुझानों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' के 400 करोड़ रुपये के लाइफटाइम बिजनेस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।