पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में प्रियंका चाहर चौधरी को दिया भोजपुरी फिल्म का ऑफर
रियलिटी शो के दौरान पावर स्टार पवन सिंह ने 'टीवी की नागिन' प्रियंका से पूछा-'हमारे साथ काम करबू?'; एक्ट्रेस ने तुरंत दी हामी
मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर): टेलीविजन रियलिटी शोज में इन दिनों भोजपुरी सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise and Fall Season 2) में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री ने शो का पूरा माहौल ही बदल दिया। शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह बेसमेंट में वर्कर्स के बीच बतौर गेस्ट शामिल हुए और उन्होंने टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री व 'नागिन' फेम प्रियंका चाहर चौधरी को भोजपुरी फिल्म में काम करने का बड़ा ऑफर दे डाला।
प्रियंका से पूछा- "हमारे साथ काम करबू?"
शो के दौरान जब सभी कंटेस्टेंट्स बेसमेंट में बैठकर चाय पी रहे थे, तब बातचीत के सिलसिले में पवन सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में कितना समय हो गया है। प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्हें लगभग 5-6 साल हो गए हैं।
प्रियंका का जवाब सुनते ही पवन सिंह ने अपने खास भोजपुरी अंदाज में पूछा, "हमरे साथ एक काम करबू?" पवन सिंह की इस बात पर प्रियंका पहले तो मुस्कुराकर हंस पड़ीं और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "करबू! बताइए ये पूछने की बात है, नेकी और पूछ-पूछ।" इस बीच वहां मौजूद मनीष कश्यप ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका को किसी धांसू 'रंगदारी सॉन्ग' में कास्ट किया जाना चाहिए। इसके बाद पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि वह उनके साथ सिर्फ गाना ही नहीं, बल्कि फिल्म और वेब सीरीज में भी काम करेंगे। बातचीत के दौरान प्रियंका ने यह भी साझा किया कि उन्हें भोजपुरी दर्शकों के जबरदस्त क्रेज का अहसास खेसारी लाल यादव के साथ काम करने के बाद हुआ था।
6 साल की उम्र में शुरू किया था सिंगिंग करियर
बातचीत के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी ने पवन सिंह से उनके म्यूजिकल सफर के बारे में भी सवाल किया। इस पर पावरस्टार ने खुलासा किया कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 36 साल हो चुके हैं।
पवन सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने महज 6 साल की छोटी सी उम्र में अपना पहला गाना गाया था। उन्होंने कहा कि आज उन्हें जो स्टारडम और शोहरत हासिल है, वह रातोरात नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे दशकों की कड़ी मेहनत और संघर्ष शामिल है।