{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बिग बॉस 20 में होगी कुमार सानू की बेटी शैनन के की वाइल्डकार्ड एंट्री

सलमान खान के शो में दो एविक्शन के बाद नए चेहरों की एंट्री की आहट; हॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी हैं शैनन के।

 

भदैनी मिरर एंटरटेनमेंट डेस्क: टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' (Bigg Boss Season 20) इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस सीजन की शुरुआत 6 सितंबर को हुई थी। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही हफ्ते बीते हैं कि घर के भीतर दो बड़े बेघर (Evictions) देखने को मिल चुके हैं।

दूसरे हफ्ते में रोहेद खान (Rohed Khan) के बेघर होने के बाद हाल ही में रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) को भी एक अचानक हुए मिड-वीक एविक्शन में शो से बाहर होना पड़ा। दो कंटेस्टेंट्स के बाहर जाने के बाद अब मेकर्स शो में नया ट्विस्ट लाने की तैयारी में हैं और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कुमार सानू की बेटी शैनन के की एंट्री की सुगबुगाहट

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडो-अमेरिकन आर्टिस्ट शैनन के (Shannon K) का नाम बिग बॉस 20 की पहली संभावित वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा है।

शैनन के मशहूर भारतीय पाश्वगायक (Playback Singer) कुमार सानू की बेटी हैं। यदि वे शो में एंट्री लेती हैं, तो घर के अंदर का माहौल और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

कौन हैं शैनन के (Who is Shannon K)?

शैनन के एक ग्लोबल सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है:

  • इंटरनेशनल परफॉर्मेंस: शैनन ने दुनिया के कई मशहूर मंचों पर परफॉर्म किया है, जिनमें 'कोचेला' (Coachella) और लंदन का ऐतिहासिक 'रॉयल अल्बर्ट हॉल' (Royal Albert Hall) शामिल हैं।

  • म्यूजिक व एक्टिंग करियर: शैनन ने कई हिट अंग्रेजी व हिंदी सिंगल्स रिलीज किए हैं और कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल शैनन के या बिग बॉस 20 के मेकर्स की ओर से उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, फैंस यह देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि क्या शैनन सचमुच बिग बॉस के घर में कदम रखकर अपनी गायकी और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।